मात्र दो कप बेसन और कुछ आसानी से मिलने वाली सामग्री के साथ अपने घर पर ही बनायें बाजार में महंगी बिकने वाली सेव भाजी की डिश, जानें इसे बनाने का तरीका।

सेव भाजी रेसिपी हिंदी में | Sev bhaji recipe in Hindi

आज हम आपको सेव भाजी बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

सेव भाजी बनाने के लिए जरूरी सामान
लगभग दो कप बेसन के मोटे सेव, दो बारीक कटे हुए टमाटर, दो बारीक कटी हुई प्याज, तीन बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच जीरा, चार लहसुन की कलियाँ, छोटा अदरक का टुकड़ा, दो चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, दो चुटकी हींग, आधा चम्मच हल्दी पॉउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, आधा चम्मच धनियाँ पॉउडर, चौथाई चम्मच गरम मसाला, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, तेल और नमक

सेव भाजी बनाने का तरीका और विधि

सबसे पहले मिक्सी के जार में बारीक कटी हुई प्याज, चार लहसुन की काली, थोड़ा सा अदरक का टुकड़ा और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल दें| सभी चीजों को महीन पीस कर पेस्ट बना लें| इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें| उसके बाद मिक्सी के जार में बारीक कटे हुए टमाटर डालकर महीन पीस लें|

टमाटर के पेस्ट को भी एक बाउल में निकाल लें| एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब तेल में जीरा और हींग डालकर भून लें| फिर कड़ाही में प्याज का पेस्ट डालकर दो मिनट तक चलाते हुए पकाएं| दो से तीन पकाने के बाद कड़ाही में टमाटर का पेस्ट डाल दें|

दो मिनट तक पकाने के बाद कड़ाही में लाल मिर्च पॉउडर, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें| मसाले को लगातार चलाते हुए दो मिनट पकाएं| उसके बाद अपनी पसंद के अनुसार पानी डालकर मिक्स कर लें| धीमी आंच पर मिश्रण को छह से आठ मिनट तक पकाएं|

यह भी पढ़ें: सेहत के लिए फायदेमंद, और बनाने में भी आसान सरसो का साग सभी को भाता है, आप भी जानें इसे बनाने की विधि और आजमाएं।

बस भाजी बनकर तैयार हो गई है| गैस बंद कर दें और भाजी में बेसन के मोटे सेव डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| स्वादिष्ट सेव भाजी बन गई है| गरमा गर्म सेव भाजी को प्याली में निकाल लें| बारीक कटे हुए हरे धनियाँ से गार्निश करके रोटी और चावल के साथ परोसें|

- Advertisement -