मात्र एक कप मैदा और कुछ आसानी से मिल जाने वाली सामग्री के साथ अब अपने घर पर भी बना सकते हैं गार्लिक ब्रेड, जानें इसका तरीका और बनायें।

गार्लिक ब्रेड बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Garlic bread recipe in Hindi

आज हम आपको गार्लिक ब्रेड बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप मैदा, पाँच से छह लहसुन की कलियाँ, चौथाई कप गर्म दूध, एक चम्मच चीनी, एक चम्मच खमीर, एक चम्मच ऑरगेनो, आधा कप मक्खन, तेल, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, नमक

गार्लिक ब्रेड बनाने का तरीका और विधि

गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चौथाई कप गर्म दूध डाल लें। फिर बाउल में एक चम्मच खमीर और एक चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला कर पाँच मिनट के लिए रख दें| उसके बाद बाउल में चुटकी भर नमक, एक चम्मच ऑरगेनो और बारीक कटी हुई लहसुन की तीन कली डालकर मिक्स कर लें| फिर बाउल में मक्खन और मैदा डालकर सब चीजों को मिलाते नरम आटा गूंथ लें।

आटा गूंथने के बाद लगभग दो घंटे के लिए ढककर रख दें| दो घंटे बाद आटे को एक बार फिर से हल्का सा गूंथ लें| फिर एक कटोरे में बारीक कटा हुआ लहसुन,मक्खन और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ लेकर तीनो चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें| फिर इस मिश्रण को गूंथे हुए आटे के ऊपर अच्छी तरह से लगा दें|

उसके बाद गूंथे हुए आटे को लेकर मोती रोटी के रूप में बेल लें| फिर रोटी की ऊपरी सतह पर मक्खन लहसुन वाला मिश्रण अच्छी तरह से लगा लें| उसके बाद रोटी को चारो तरफ से बंद कर दें| जिस बर्तन में ब्रेड में ब्रेड बनानी है उसमे लोई को रख कर ऊपर से मख्हन और लहसुन का मिश्रण लगा दें|

यह भी पढ़ें: होली के शुभ अवसर पर मीठे में बनायें ये शानदार गाजर का हलवा, जानें इसे बनाने का आसान और लाजवाब तरीका, और आजमाएं।

उसके बाद बर्तन को ओवन में रख कर ब्रेड को गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लें। गार्लिक ब्रेड बनकर तैयार है, ब्रेड को टुकड़ो में काट लें| गार्लिक ब्रेड टोमेटो सॉस या मियोनिस के साथ सर्व करें|

- Advertisement -