होली के शुभ अवसर पर मीठे में बनायें ये शानदार गाजर का हलवा, जानें इसे बनाने का आसान और लाजवाब तरीका, और आजमाएं।

गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Gajar halwa recipe in Hindi

आज हम आपको गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

गाजर का हलवा बनाने के लिए जरुरी सामान
एक किलो गाजर, 250 ग्राम चीनी, एक कप मावा, एक कप दूध, एक चम्मच देशी घी, बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू, बारीक घिसा हुआ नारियल, एक चम्मच किशमिश, चार हरी इलायची कूटी हुई

गाजर का हलवा बनाने का तरीका और विधि

सबसे पहले गाजर को छील कर अच्छी तरह से धो लें| धोने के बाद गाजर को घिस लें| एक कड़ाही लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| कड़ाही में मावा डालकर चलते हुए धीमी आँच पर पकाएं| जब मावा भून जाएं तब मावे को एक प्लेट में निकाल लें| उसके बाद कड़ाही में घिसी हुई गाजर डाल दें| गाजर को लगातार चलाते हुए पांच मिनट तक पकाएं| उसके बाद कड़ाही में दूध को डालकर मिक्स कर लेंl

लगभग पांच से दस मिनट पकाने के बाद आप देखेंगे की गाजर मुलायम हो गई होगी| फिर कड़ाही में चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए पकाएं| गाजर के हलवे को बीच में चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक गाजर में पानी खत्म ना हो जाएं| उसके बाद कड़ाही में बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू, किशमिश और मावा डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

यह भी पढ़ें: दही वाली बेसन की सब्जी एक झटपट बनने वाली और स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे बच्चे और बड़े बहुत ही पसंद करते हैं, जानें इसे बनाने की विधि और आजमाएं।

तीन से चार मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें| गैस बंद करने के बाद कलदाहि में बारीक पीसी हुई हरी इलायची डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| बस स्वादिष्ट गाजर का हलवा बनकर तैयार है गरमा गर्म गाजर का प्याली में निकालकर परोसें| बचे हुए गाजर के हलवे को फ्रिज में रख लें|

- Advertisement -