मटर परांठा रेसिपी हिंदी में | Matar paratha recipe in Hindi

मटर परांठा रेसिपी कैसे बनायें | Matar paratha recipe in Hindi

हरी-हरी मटर बच्चो को काफी ज्यादा पसंद होती है| आज हम आपको घर पर बेहद आसान तरीके मटर परांठा (Matar paratha recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

मटर परांठा बनाने के लिए जरुरी सामान
दो कप गेहूं का आटा, 250 ग्राम हरी मटर के दाने,दो हरी मिर्च, थोड़ा सा अदरक, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, आधा चम्मच धनियां पॉउडर, एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, तेल और नमक

मटर परांठा बनाने का तरीका

मटर परांठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटे को छान लें| फिर बाउल में एक चम्मच तेल और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें| उसके बाद गुनगुने पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें| आटे को ढककर 20 मिनट के लिए रख दें| एक भगोने में एक गिलास पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें|

पानी में मटर के दाने डाल दें| जब मटर के दाने हल्के मुलायम हो जाएं तब गैस बंद कर दें| मटर के दानो को छान लें| जब मटर के दाने ठंडे हो जाएं| तब एक मिक्सी के जार में मटर के दाने, अदरक और हरी मिर्च डालकर दरदरा पीस लें| मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें| फिर बाउल में धनियाँ पॉउडर, लाल मिर्च पॉउडर, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

गूंथे हुए आटे में से थोड़ा सा आटा लेकर लोई बना लें| हाथो से लोई को थोड़ा सा बड़ा लें| फिर लोई में एक चम्मच मटर वाला मिश्रण डालकर लोई को बंद कर दें| फिर सूखे आटे की मदद से परांठे को हल्के हाथ से बेल लें| बेले हुए परांठे को गर्म तवे पर डाल दें| जब परांठा थोड़ा सख्त हो जाएं तब परांठे पर तेल लगाकर सेक लें|

यह भी पढ़ें: टोमैटो सॉस बनाने की विधि

जब परांठा अच्छी तरह से सिक जाएं तब उसे प्लेट में निकाल लें| स्वादिष्ट मटर परांठा तैयार है| गरमा गर्म परांठो को दही, अचार या सब्जी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -