इस संसार के हर इंसान को पैसों की चाहत होती है, जिससे वह अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके। हालाँकि कई लोगों की इससे भी अधिक इच्छाएं होती है, और जैसे-जैसे उनके जीवन में धन आता है उनकी इच्छाएं भी बढ़ती जाती हैं। अगर आप भी अपने जीवन में आर्थिक संकट में फँसें हुए हैं और सभी प्रयासों के बावजूद धन की प्राप्ति नहीं हो पा रही, तो इस मंत्र का करें जाप।
धन प्राप्ति के लिए अचूक माने जाने वाले इस मंत्र का जिक्र हमारे कई धार्मिक ग्रंथों में भी किया गया है। इस मंत्र के रोजाना जाप मात्र से आप अपनी सभी आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। पैसा प्राप्त करने के लिए अकसर ही आपने कई लोगों को कई तरह के उपाय आजमाते देखा होगा, तो इस धार्मिक रूप से मंत्र जाप की विधि को आजमाने में कोई बुराई नहीं, आपको इसे जरूर आजमाना चाहिए।
पैसा प्राप्त करने के लिए मंत्र हिंदी में । Money Mantra in Hindi
1). ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा।
2). कृं कृष्णाय नमः
3). ऊं श्रीं श्रीये नमः
पैसा प्राप्त करने के लिए मंत्र का जाप कैसे करना है :
ऊपर बताये गए मंत्रों में पहला मंत्र भगवन श्री कृष्ण का धन-धन्य प्राप्त करने का मंत्र है। हमारे हिन्दू धर्म में इसे श्री कृष्ण के सप्तदशाक्षर महामंत्र के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है जो भी व्यक्ति इस मंत्र को पूरे पांच लाख बार जप लेगा उसके जीवन से धन से सम्बन्धी सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और उसे मनचाहे धन की प्राप्ति होगी। इसे आपको हर रात सोने से पूर्व जपना चाहिए।
हमने जो ऊपर मंत्र बताएं हैं उनमें से दूसरा मंत्र भी श्री कृष्ण का ही है, और इसे उनके मूलमंत्र के नाम से जाना जाता है। कहते हैं की जो भी व्यक्ति धन के सुख की चाहत रखते हैं उन्हें इस मंत्र को हर सुबह स्नान करने के बाद 108 बार जपना चाहिए। इस मंत्र के जाप से आपका कोई भी धन, रुपया-पैसा जो किसी वजह से कहीं फंसा हुआ रह गया है, वह आपको प्राप्त हो जायेगा और जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
दिए गए मंत्रों में से तीसरा मंत्र माँ लक्ष्मी का मंत्र है जिन्हें यह पूरा संसार धन की देवी के रूप में पूजता है। उनकी कृपा के बिना किसी को भी धन की प्राप्ति नहीं होती। माँ लक्ष्मी के इस मंत्र के जाप के लिए आपको हर माह के पहले शुक्रवार को अपने पूजा घर में उनकी पूजा करनी होती है और उन्हें मिश्री और खीर का भोग लगाना होता है। इसके बाद सच्चे मन से उनके इस मंत्र का 108 बार जाप करना होता है। जो भी पूरी श्रद्धा से उन्हें नमन करता है उसे धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।








