चंद्र मंत्र एक बेहद ही पौराणिक मंत्र है, जिसका जाप चंद्र देव की भक्ति और आशीर्वाद पाने के लिए किया जाता है। इस मंत्र का पाठ अकसर पूजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। माना जाता है की चंद्र देव को समर्पित इस मंत्र का जाप कुंडली से चंद्रमा ग्रह के दोषों का निवारण करता है और जीवन में सुख-शांति लाता है।
चंद्र मंत्र के लाभ हिंदी में । Chandra mantra benefits in Hindi
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः॥
चंद्र मंत्र का विवरण :
चंद्र मंत्र का जाप करते समय आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होता है। सर्वप्रथम चंद्र मंत्र का पाठ आपको स्पष्ट वाक्यों में करना होता है, अतः मंत्र का जाप करते समय उच्चारण पर विशेष ध्यान दें। इसके बाद इस मंत्र का पाठ आपको किसी शांत और शुद्ध स्थान पर बैठकर करना चाहिए, आपके घर में मौजूद पूजा स्थल इस के लिए उपयुक्त है। अंततः मंत्र का पाठ करते समय आपको अपने मन के विचारों को शुद्ध रखना होता है और फिर किसी भी माला के साथ आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।
चंद्र देव का यह मंत्र उनके बीज मंत्र के नाम से भी जाना जाता है और कहा जाता है की यह बेहद ही लाभकारी सिद्ध होता है। माना जाता है की चंद्र मंत्र के जाप से व्यक्ति के जीवन से मानसिक तनाव और चिंता कम होती है और मन को शांति मिलती है। चंद्र मंत्र का जाप आपकी आर्थिक समृद्धि को बढ़ाता है और आपको धन से संबंधित मामलों में लाभ की प्राप्ति होती है। ऐसी भी मान्यता है की चंद्र मंत्र का जाप पुत्र-पुत्री की प्राप्ति में सहायक सिद्ध होता है।








