समुद्र से निकलने वाले गोमती चक्र का तंत्र -मंत्र में खासा महत्व माना जाता है। संस्कृत में इसे धेनुपदी के नाम से जाना जाता है और दक्षिण भारत में इसे गोमथी चक्र कहते हैं। पौराणिक काल में इसे राजा के मुकुट में भी लगाया जाता था। ऐसी भी मान्यता है की इसे गौर से देखा जाए तो इसपर हिन्दी का सात अंक लिखा होता है जिसे राहु का अंक माना जाता है और इसीलिए यह राहु संबंधी सभी समस्याओं को दूर करता है।
गोमती चक्र मंत्र हिंदी में । Gomati Chakr Mantra in Hindi
ॐ श्रीं नमः ॥
गोमती चक्र मंत्र का विवरण :
गोमती चक्र को अभिमंत्रित करने के लिए होली, दीपावली, दशहरा या किसी पूजा का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। इसे अभिमंत्रित करने के लिए 11 गोमती चक्र या 21 गोमती चक्र ले लें और इन्हें अपने पूजा करने के स्थान पर स्थापित करें। फिर अपने इष्ट देव की विधिवत पूजा करें और उसके बाद ऊपर बताये गए मंत्र के साथ 21 माला का जाप करें।
कहा जाता है की इस मंत्र के पाठ से गोमती चक्र अभिमंत्रित और सिद्ध हो जाता है। पूजा संपन्न होने के बाद इसे आपको अपने धन रखने वाले स्थान पर ले जाकर रख देना है और प्रतिदिन इसे धूप अगरबत्ती दिखाना है। ऐसा करने से आपके परिवार को आर्थिक संपन्नता की प्राप्ति होती है। ऐसा भी कहा जाता है की छोटे बच्चों को अभिमंत्रित गोमती चक्र चांदी में म़ढ़वाकर गले में पहना देने से उन्हें किसी की बुरी नजर नहीं लगती।








