श्री राम चंद्र कृपालु भजमन लिरिक्स हिंदी में । Shri Ram Chandra Kripalu Bhajman lyrics in Hindi
सनातन धर्म में शायद ही कोई इंसान हो जो भगवान श्री राम की पूजा ना करता हो। संपूर्ण भारत में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन को भगवान राम के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। राम नवमी के दिन सभी घरो में भगवान राम की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है की जिस घर में भगवान राम की पूजा होती है उस घर की सभी विघ्न-बाधाएं दूर हो जाती है।
कुछ इंसान ऐसे होते है जो भगवान राम की पूजा करते है लेकिन आरती नहीं पढ़ते है जिसकी वजह से उनकी पूजा अधूरी रह जाती है। चलिए अब हम आपको भगवान श्री राम की आरती बताने जा रहे है।
श्री राम चंद्र कृपालु भजमन लिरिक्स इन हिंदी
श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।
कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।
पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।
भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।
रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।
सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।
आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।
इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।
मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।
मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।
करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।
एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।
तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।
जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।
मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।
श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।
भगवान राम जी की आरती करने का तरीका
सबसे पहले सुबह उठ कर स्नान करके स्वच्छ कपड़ें पहन लें। अगर आप शाम को आरती कर रहे है तो आरती करने से पहले मुँह हाथ जरूर धो लें। उसके बाद पूजा घर में चौकी के ऊपर साफ कपड़ा बिछा लें। कपड़ें के ऊपर भगवान राम का परिवार और लक्ष्मी जी की फोटो या मूर्ति रख लें। उसके बाद दीपक और धूप बत्ती जला दें। उसके बाद भगवान राम के परिवार के सभी सदस्यो और लक्ष्मी जी का अभिषेक करके पुष्प,फल और मिठाई अर्पित करें।
मटेरियल
पूजा करने के बाद भगवान राम की आरती श्री राम चंद्र कृपालु भजमन करें। आरती समाप्त होने के बाद हाथ जोड़कर भगवान राम से अपने जीवन में आ रही सभी परेशानियों को दूर करने की कामना करें। रामनवमी के दिन भगवान राम की आरती करने से भगवान राम की कृपा बहुत जल्द बरसती है।








