तुने मुझे बुलाया शेरावालिये । Tune mujhe bulaya
शायद ही कोई इंसान हो जिसने तूने मुझे बुलाया शेरावालिये गाना ना सुना हो। माँ शेरावालिये के बारे में आप सभी अच्छी तरह से जानते ही है। इस गाने में माँ दुर्गा को माँ शेरावालिये के नाम से पुकारा गया है। अगर आप इस भजन को पढ़ेंगे या सुनेंगे तो आप समझ जाएंगे की इस भजन में माता के बारे में बताया गया है। दुर्गा माता को सभी देवियो में सबसे शक्तिशाली देवी के रूप में जाना जाता है।
जो इंसान माँ दुर्गा की उपासना सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा के साथ करता है तो उस इंसान पर माँ दुर्गा की कृपा बहुत जल्द होती है। शुक्रवार का दिन माँ दुर्गा को समर्पित होता है। शुक्रवार के दिन लगभग सभी घरो में माँ दुर्गा की पूजा की जाती है। कुछ महिलाऐं दुर्गा माता को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत भी रखती है। चलिए अब हम आपको इस गाने के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
ज्योता वालिये, पहाड़ा वालिये, मेहरा वालिये ।।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
सारा जग है इक बंजारा, सारा जग है इक बंजारा, सब की मंजिल तेरा द्वारा।
ऊँचे पर्वत लंबा रास्ता, ऊँचे पर्वत लंबा रास्ता, पर मैं रह ना पाया, शेरा वालिये ॥
॥ तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये ॥
सूने मन में जल गयी बाती, तेरे पथ में मिल गए साथी ।
मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू, बिन मांगे सब पाया, शेरा वालिये ॥
॥ तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये ॥
कौन है राजा, कौन भिखारी, एक बराबर तेरे सारे पुजारी।
तुने सब को दर्शन देके, अपने गले लगाया, शेरा वालिये ॥
तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
ओ ज्योता वालिये, ओ पहाड़ा वालिये,
महरा वालिये ।।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
ओ प्रेम से बोलो, जय माता दी ।।
ओ सारे बोलो, जय माता दी ।।
ओ आते बोलो, जय माता दी ।।
ओ जाते बोलो, जय माता दी ।।
ओ कष्ट निवारे, जय माता दी ।।
भर दे झोली, जय माता दी ।।
काफी सारे लोगों के मन में यह सवाल रहता है की तूने मुझे बुलाया शेरावालिये गाना किस फिल्म का है तो हम आपको बता दें की फिल्म आशा में यह गीत गाया गया था। वर्ष 1980 में आई इस फिल्म का यह गाना मोहम्मद रफी ने पहली बार गया था। उसके बाद यह गाना मशहूर सिंगर स्वर्गीय नरेंद चंचल जी ने गया था।
अगर आप माँ दुर्गा की उपासना करने में असमर्थ है तो आप माँ दुर्गा की चालीसा और इस गाने को सुन सकते है। इस गाने को सुनने के बाद इंसान के मन भक्ति भाव जागृत होता है। अगर आप शांत मन से इसे सुनते है तो आपको मानसिक रूप से लाभ प्राप्त होता है।








