आने वाले गर्मियों के मौसम में आम से बनने वाले आम पापड़ को अब आप घर पर भी बना सकते हैं, जानें इसकी विधि और बनयायें।

आम पापड़ बनाने की रेसिपी | Aam papad recipe in Hindi

आम पापड़ बनाने के लिए जरुरी सामग्री
एक किलो पके हुए आम, चौथाई कप चीनी, चार बारीक कोटि हुई हरी इलाइची, आधा चम्मच घी

- Advertisement -
   

आम पापड़ बनाने का तरीका और विधि

सबसे पहले सभी आमो को अच्छी तरह से धो लें| उसके बाद आमो को छील कर उनका गुद्दा निकाल कर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें| फिर एक मिक्सी का जार लेकर उसमे आम का गुद्दा, चीनी और हरी इलाइची का पॉउडर डाल दें| फिर तीनो चीजों मिला कर अच्छी तरह से पीस लें| फिर एक कड़ाही लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| जब कड़ाही गर्म हो जाएं तब जार में से आम और चीनी का घोल निकाल कर कड़ाही में डाल दें| गैस की आंच माध्यम कर दें और मिश्रण को चलाते हुए पकाएं|

लगभग 10 से 15 मिनट पकाने के बाद मिश्रण काफी गाढ़ा हो गया होगा बस गैस बंद कर दें| एक साफ़ प्लेट पर घी लगाकर अच्छी तरह से चिकनी कर लें| उसके बाद कड़ाही का मिश्रण जब थोड़ा ठंडा हो जाएं तब मिश्रण को प्लेट में डालकर पतला पतला अच्छी तरह फैला लें| उसके बाद इस प्लेट को धुप में सूखने के लिए रख दें|

यह भी पढ़ें: स्वस्थ और सेहत के साथ-साथ स्वाद के नजरिये से भी वेज सूप होती है बहुत ही लाजवाब, बच्चे और बड़े करते हैं इसे बेहद पसंद, आप भी आजमाएं।

आमतौर पर अगर धूप अच्छी निकल रही हो तो आम पापड़ एक दिन की धूप में सुख जाता है| आम पापड़ को चाकू की मदद से प्लेट से निकालने की कोशिश करें| अगर आम पापड़ चिपक रहा है तो आम पापड़ अभी पूरी तरह से सूखा नहीं है| जब आम पापड़ पूरी तरह से सुख जाएं तब वो आराम से प्लेट से अलग हो जाता है| बस आम पापड़ के सूखने के बाद अपनी मनपसंद के आकर में काट लें|

- Advertisement -