स्वस्थ और सेहत के साथ-साथ स्वाद के नजरिये से भी वेज सूप होती है बहुत ही लाजवाब, बच्चे और बड़े करते हैं इसे बेहद पसंद, आप भी आजमाएं।

वेज सूप बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Veg soup recipe in Hindi

आज हम आपको वेज सूप की रेसिपी बनाने का तरीका बता रहे है

- Advertisement -
   

वेज सूप बनाने के लिए जरुरी सामान
एक बारीक कटी हुई मध्यम आकार की गाजर, चौथाई कप बारीक कटी हुई गोभी, आधा कटोरी मटर के दाने, एक बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, एक चम्मच कॉर्न फ्लोर, दो चम्मच मक्खन, आधा चम्मच काली मिर्च पॉउडर, एक चम्मच चिली सॉस, आधे नींबू का रस, एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ और नमक

वेज सूप बनाने का तरीका और विधि

वेज सूप बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह से धो लें| एक कड़ाही लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| फिर उसमे एक चम्मच मक्खन डालकर पिघलने दें| जब मक्खन पिघल जाएं तब उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें| फिर उसमे बारीक कटी हुई सब्जियाँ डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए धीमी आंच पर तीन से चार मिनट तक पकाएं|

चौथाई कप पानी में कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छी तरह से घोलकर कड़ाही में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| उसके बाद कड़ाही में काली मिर्च पॉउडर, 500 ग्राम और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से चलते हुए सब चीजों को मिला लें| सूप को चलाते हुए उबाल आने दें| जब सूप में उबाल आ जाएं तब गैस की आंच धीमी कर दें और सूप को लगभग पांच मिनट तक पकने दें|

यह भी पढ़ें: अब अपने घर पर भी बना सकते हैं रेस्टोरेंट में महंगे दामों में मिलने वाले वेज कवाब की डिश, जानें इसकी विधि और आजमाएं।

पांच मिनट बाद सूप गाढ़ा हो गया होगा| गैस बन्द कर दें और सूप में नीबू का रस, बारीक कटा हुआ हरा धनियां और थोडा सा मक्खन दाल कर मिक्स कर लें| स्वादिष्ट वेजिटेबल सूप बनकर तैयार हो गया है| गरमा गरम सूप को प्याली में निकालें और सर्व करें|

- Advertisement -