अब अपने घर पर भी बना सकते हैं रेस्टोरेंट में महंगे दामों में मिलने वाले वेज कवाब की डिश, जानें इसकी विधि और आजमाएं।

वेज कवाब बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Veg kabab recipe in Hindi

आज हम आपको वेज कवाब बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

वेज कवाब बनाने के लिए जरुरी सामान
दो आलू, एक गाजर, चार बीन्स, दो चम्मच स्वीट कॉर्न, दो चम्मच मटर के दाने, चौथाई कप गोभी, चौथाई कप कॉर्न फ्लोर, आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, चौथाई चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच अमचूर पाउडर, आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, एक चम्मच कसूरी मेथी, दो चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स, तेल और नमक

वेज कवाब बनाने का तरीका और विधि

सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह से धो लें| आलू और गाजर को छील कर बारीक काट लें| फिर सभी सब्जियों को उबाल लें| उसके बाद उबली सब्जियों को मिक्सी के जार में डालकर महीन पीस कर पेस्ट बना लें| किसी बर्तन सब्जियों का पेस्ट निकाल लें| उसके बाद उस बर्तन में कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, अमचूर पॉउडर, अदरक लहसुन पेस्ट, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, कसूरी मेथी और स्वादनुसार नमक डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

उसके बाद बर्तन में दो चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स डालकर मिक्स कर लें| फिर हाथो में तेल लगा कर थोड़ा सा मिश्रण लेकर मिश्रण को बेलनाकार आकार में रोल बना लें| फिर एक आइसक्रीम स्टिक लेकर उस उस रोल में गड़ा कर कवाब बना लें| तवे को गर्म होने के लिए गैस पर रख दें, फिर तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर गर्म होने दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब उसमे कवाब डालकर फ्राई कर लें|

यह भी पढ़ें: अब अपने घर पर भी बना सकते हैं वेज कटलेट जैसी लाजवाब डिश वो भी बेहद ही आसानी से, जानें इसकी विधि और आजमाएं।

धीमी आंच पर कवाब को अच्छी तरह से चारो तरफ से सेक लें| बस जब कवाब चारो तरफ से सिक जाएं तब कवाब को तवे से उतार कर प्लेट में निकाल लें| वेज कवाब बनकर तैयार है, कवाब पर चाट मसाला छिड़क कर टोमेटो सॉस और चिली सॉस के साथ सर्व करें|

- Advertisement -