अघोरी मंत्र हिंदी में । Aghori mantra in Hindi
वर्तमान में अघोरी कम देखने को मिलते है। काफी सारे इंसान अघोरी को भगवान शिव का रूप मानते है। इसके पीछे का कारण यह है की भगवान शिव के पाँच रूपों में से एक रूप अघोरी का भी है। अघोरी अपनी दुनिया में मस्त रहते है उन्हें सांसरिक मोह माया का लोभ नहीं होता है। आम इंसान सोचता है की अघोरी 24 घंटे नशे में रहते है। हालाँकि अघोरी बनना आसान नहीं होता है।
अघोरी बनने के लिए कठोर तप और जाप की जरुरत होती है। अघोरी के द्वारा कही गई बात अधिकतर सच होती है। अघोरी मंत्र को सबसे प्रभावशाली और असरदायक माना जाता है। जो भी इंसान अघोरी मंत्र का जाप सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा के साथ करता है, उस इंसान के जीवन में आ रही परेशानियाँ दूर हो जाती है। चलिए अब हम आपको अघोरी मंत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है।
अघोरी मंत्र इन हिंदी
अघोरान्ना परो मंत्रों नास्ति तत्वं गुरो: परम
अघोरी मंत्र का जाप करने का तरीका
अघोरी मंत्र का जाप करने के अलग अलग तरीके बताए गए है। अघोरी मंत्र का जाप रात के समय करना लाभकारी माना गया है। अघोरी मंत्र का जाप किसी एकांत स्थान पर करना चाहिए। सबसे पहले घर में किसी शांत स्थान पर साफ कपड़ा बिछा लें। उसके बाद हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें।
नियमित रूप से इस मंत्र का जाप से बहुत जल्द आपके जीवन में आ रहे सभी कष्ट दूर हो जाते है। कई सारे अघोरी मंत्र ऐसे भी है जिनका जाप सिद्धि पाने के लिए किया जाता है। अघोरी की सिद्धि प्राप्त करने के लिए श्मशान घाट पर रात के समय जाकर मंत्र का जाप करना होता है।