अंबिका मंत्र हिंदी में । Ambika mantra lyrics in Hindi

अंबिका मंत्र जिसे दुर्गा मंत्र के नाम से भी जाना जाता है, माँ दुर्गा की आराधना के लिए उपयोग किया जाने वाला बेहद ही प्रसिद्ध मंत्र है जिसका जिक्र अकसर हमारे हिन्दू धर्म के ग्रंथों में किया गया है। इस मंत्र को बेहद ही शक्तिशाली मंत्र माना जाता है और कहा जाता है की जो भी व्यक्ति इस मंत्र का जाप करता है उसे शक्ति, साहस, उत्साह, और सुरक्षा की प्राप्ति होती है।

अंबिका मंत्र हिंदी में । Ambika mantra lyrics in Hindi

मंत्र: ॐ दुं दुर्गायै नमः॥

- Advertisement -

अंबिका मंत्र का विवरण :
इस मंत्र को सम्पूर्ण भक्ति भाव और शुद्ध मन के साथ जाप करने से कोई भी व्यक्ति माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त कर सकता है। इस मंत्र का जाप अकसर नवरात्रि, दुर्गाष्टमी इत्यादि अवसरों पर माँ दुर्गा के भक्तों द्वारा किया जाता है, लेकिन आप इसे अपने प्रतिदिन के जीवन में भी शामिल कर सकते हैं। इस मंत्र का पाठ करते समय आपको अपने मन को एकाग्र और बुरे विचारों से दूर रखना होता है।

यह भी पढ़ें: विवाह किसी भी मनुष्य के जीवन का एक बेहद ही महत्वपूर्ण अवसर होता है, जहाँ दो व्यक्तियों के आत्माओं का बंधन जुड़ जाता है। आप भी जानें विवाह के दौरान पढ़े जाने वाले ये 7 मंत्र और इनका महत्व।

अंबिका मंत्र का जाप करने हेतु अपने पूजा घर में माँ दुर्गा की प्रतिमा या फोटो के समक्ष अपना आसान ग्रहण करें। फिर हाथों को जोड़ें और आंखें बंद कर इस मंत्र का जाप करें। चाहें तो एक माला के सतह ही इसका जाप कर सकते हैं। मंत्र के जप के बाद, आंखें खोलें और मां दुर्गा की आराधना करें। उसके बाद फिर से माँ दुर्गा का ध्यान का धारण करें और उनसे अपनी मनोकामनाएं बताएं।

- Advertisement -