बेड़मी पूरी एक आटे, सूजी और कुछ आसानी से मिलने वाली सामग्री से बनी एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है जिसे बच्चे खूब पसंद करेंगे, आप भी जरूर बनायें।

बेडमी पूरी बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Bedmi puri recipe in Hindi

आज हम आपको बेडमी पूरी बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

बेडमी पूरी बनाने के लिए जरुरी सामान
दो कप गेंहू का आटा, एक कप से थोड़ी कम सूजी, एक कप मूंग की दाल, तेल, नमक, आधार चम्मच धनियाँ पॉउडर और चौथाई चम्मच गर्म मसाला, थोड़ा सा अदरक और एक हरी मिर्च

बेडमी पूरी बनाने का तरीका और विधि

बेडमी पूरी बनाने के लिए सबसे मूंगदाल दाल को दो से तीन बार पानी से अच्छी तरह से धो लें| उसके बाद मूंग की दाल को पानी में दो घंटे के लिए भिगो कर रख दें| दो घंटे बाद दाल को पानी में से निकाल कर मिक्सी के जार में डाल दें| फिर जार में थोड़ा सा अदरक और एक हरी मिर्च डाल कर दरदरा पीस लें| फिर इस दरदरे पेस्ट में धनियाँ पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर सब चीजों को मिक्स कर लें|

एक बर्तन में आते और सूजी को छान लें| फिर उसके बाद आटे में दरदरी पीसी हुई डाल और एक चम्मच तेल डालकर सब चीजों को मिक्स कर लें| फिर गुनगुने पानी की मदद से सख्त आटा गूँथ कर 20 से 30 मिनट के लिए ढक कर रख दें| आधे घंटे बाद दोनों हाथो को चिकना करके एक बार फिर से हल्का सा गूँथ लें|

यह भी पढ़ें: अंडा बिरयानी एक बेहद ही स्वादिष्ट डिश है जिसे बच्चे और बड़े सभी ही बहुत पसंद करते हैं, आप भी इसे जानें और अपने घर पर बनायें।

एक कड़ाही में पूरी तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| गूंथे हुए आटे में से थोड़ा सा आटा लेकर लोई बना लें| उसके बाद लोई को बेलकर कड़ाही में डाल दें| करछी की मदद से अलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लें| इसी तरह से बचे हुए आटे से पूरी बना लें| बेडमी पूरी बनकर तैयार है गरमा गर्म पूरी आलू की सब्जी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -