बेसन नारियल की बर्फी बनाने की विधि । Besan Coconut Barfi Recipe in Hindi

बेसन नारियल की बर्फी कैसे बनायें । Besan Coconut Barfi Recipe in Hindi

उत्तर भारत में बहुत अधिक खायी जाने वाली बेसन नारियल की बर्फी (Besan Coconut Barfi Recipe in Hindi) एक बहुत ही स्वादिष्ट और लोकप्रिय मिठाई है। इसे अकसर लोग किसी भी शुभ मौके या त्यौहार के समय बनाना पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा किसी झंझट की जरूरत नहीं होती, सभी सामग्री आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही इसे बनाना भी बेहद ही आसान होता है, तो जानें इसकी रेसिपी और घर पर आजमा कर जरूर देखें।

आवश्यक चीजें
बेसन – 2 कप
नारियल पाउडर – 1/2 कप
चीनी – 250 ग्राम
पानी – 1/2 कप
घी – 4 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
काजू, बादाम और पिस्ता – आवश्यकता अनुसार सजाने के लिए

- Advertisement -

बेसन नारियल की बर्फी बनाने की विधि

बेसन नारियल की इस लाजवाब बर्फी को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन और 2 छोटे चम्मच घी डाल कर पानी से आटा गूंथ लें। फिर इसकी छोटी-छोटी बाटी बनाएं और ओटीजी/तंदूर में दोनों तरफ से लगभग 30 मिनट तक भूनें। अब इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें। इसके बाद बाटी को मिक्सर में पीस कर और छान कर बारीक पाउडर बना लीजिये।

फिर इसमें नारियल का बुरादा, 2 चम्मच घी, इलायची पाउडर और सजाने का सारा सामान डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद एक कढ़ाई में एक तार की चाशनी बना लीजिये और इसमें उपरोक्त पाउडर मिला दीजिये।

यह भी पढ़ें: स्वादिष्ट सूजी का हलवा रेसिपी हिंदी में

इसके बाद इस मिश्रण को तेल से ग्रीस की हुई ट्रे में डालें और एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। आपकी स्वादिष्ट बेसन नारियल की बर्फी परोसने के लिए तैयार है।

- Advertisement -