प्रोटीन से भरपूर स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है ‘सोया चंक्स फ्राइड राइस’, आइए आज इसे आज़माते है

सोया चंक्स फ्राइड राइस बनाने की विधि | Soya Chunks Fried Rice Recipe in Hindi

यह एक प्रोटीन से भरपूर भोजन है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभदायक है। यह जल्दी और आसानी से बनने वाला व्यंजन है। यह चावल और सोया से बना एक अनोखा डिश है। यह विशेष अवसर के लिए भी एक अच्छा विकल्प है। यह परिवार के लिए बहुत बढ़िया रेसिपी है। चलिए अब इसे बनाने का तरीका सीखते है।

- Advertisement -
   

आवश्यक चीज़ें
शिमला मिर्च – 1 कटी हुई
नमक – स्वादानुसार
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
गरम मसाला – 1/4 चम्मच
लाल मिर्च फ्लेक्स – 1 गार्निशिंग के लिए
पके हुए चावल – 3 कप
मुंगफली पाउडर – 1 कप दरदरा कुटा हुआ
सोया चंक्स – 2 कप
पानी – ज़रुरत के अनुसार
घी – 1 चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
हींग – एक चुटकी
प्याज – 1 कटा हुआ

सोया चंक्स फ्राइड राइस बनाने की विधि

एक पैन ले। इसमें पानी उबालें। फिर इसमें सोया चंक्स और नमक डालें। अब सोया चंक्स को पानी में 3 मिनिट तक उबाल लीजिए। फिर पानी को छान कर अलग रख दें। अब एक पैन में घी गरम करें। इसमें जीरा, हींग, प्याज और शिमला मिर्च डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। इसे तेज आंच पर 2 मिनट तक भूनें।

इसमें नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब इसमें उबले हुए सोया चंक्स डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, और गरम मसाला डाले। इसे अच्छी तरह मिलाएं। इसमें रेड चिल्ली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर पके हुए चावल डालें। अब इसे अच्छी तरह मिलाकर मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं।

यह भी पढ़े: अगर आप खाली समय में टाइम पास के लिए कुछ खाना चाहते हैं तो ‘चना दाल सुंदल’ एक अच्छा विकल्प है, आइए इसे बनाने की प्रक्रिया समझते हैं

फिर इसमें भुनी हुई मूंगफली का पाउडर डालें। इसे अच्छी तरह मिलाकर मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं। एक बार हो जाने के बाद इसे लाल मिर्च से गार्निश करें और इसे एक प्लेट में निकाल लें। इस तरह ‘सोया चंक्स फ्राइड राइस’ बनकर तैयार है।

- Advertisement -