भगवान गणेश मंत्र | Bhagwaan Ganesh Mantra in Hindi

इस धरती पर निवास करने वाले अन्य जीव के मुकाबले मनुष्य का जीवन काफी जटिल होता है, उसके जीवन में हर कदम पर हजार विध्न बाधा और कष्ट आते रहते है। इस तरह के आने वाले समस्याओं को मनुष्य आसानी से दूर नहीं कर पाता। इससे छुटकारा पाने के लिए मनुष्य तरह-तरह की युक्ति अपनाता रहता है लेकिन भगवान गणेश का मंत्र (Bhagwaan Ganesh Mantra in Hindi) इससे छुटकारा पाने का सरल उपाय है।

- Advertisement -
   

भगवान गणेश मंत्र | Bhagwaan Ganesh Mantra in Hindi

वक्रतुंड महाकाय
सूर्य कोटि समाप्रभा |
निर्विघ्नम कुरु मे देव
सर्व-कार्येषु सर्वदा ||

भगवान गणेश मंत्र का अर्थ: हे सर्वोच्च भगवान गणपति, आपके पास एक विशाल शरीर है, आपके पास एक घुमावदार हाथी की सूंड भी है जिसकी चमक एक लाख सूर्य के चमक के बराबर है। हे भगवान गणेश हम आपको प्रणाम करते हैं। हे गणपति आप हमें आशीर्वाद दें और हमारे सभी बाधाओं को दूर करें।

भगवान गणेश के इस मंत्र का जाप ऐसे तो सप्ताह में किसी भी दिन किया जा सकता है लेकिन बुधवार को करना ज्यादा अच्छा माना जाता है। इस मंत्र का जाप प्रातः काल में सूर्योदय के बाद करना होता है। इस मंत्र का जाप भगवान गणेश की मूर्ति के सामने करना होता है। भगवान गणेश के इस मंत्र का जाप करते समय प्रणाम की मुद्रा में रहना होता है। इस मंत्र का जाप ग्यारह बार करना होता है।

इसे भी पढ़े: कही आप भी तो आर्थिक समस्या से नहीं जूझ रहे, अगर हां तो हर तरह की आर्थिक समस्या से छुटकारा दिलाता है ये कुबेर मंत्र, इस विधि से करें इसका जाप

भगवान गणेश का यह मंत्र एक बहुत ही लोकप्रिय मंत्र है। इस मंत्र के जाप के द्वारा भगवान गणेश के का आह्वान किया जाता है। जहाँ कही भी पूजा होती है वहाँ शुरू में भगवान गणेश की ही पूजा होती हैं। भगवान गणेश की इस मंत्र के प्रभाव से समृद्धि आती है और ज्ञान की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश के इस मंत्र से सभी बाधाएँ दूर होती हैं, इससे परिवार में शांति और खुशी आती हैं।

- Advertisement -