भगवान हनुमान मंत्र | Bhagwaan Hanuman Mantra in Hindi

मानव जीवन अति संवेदनशील होता है। हरेक व्यक्ति अपना जीवन अपने तरीके से जीता है लेकिन वह खुद को कोई न कोई संकट में घिरा पाता है। ऐसे में संकट की वजह से मनुष्य अपने द्वारा निर्धारित किए गए मार्ग से भटक जाता है और सफलता हासिल करने से चूक जाता है। इस तरह की समस्याओं से निजात पाने के लिए मनुष्यों को भगवान हनुमान मंत्र (Bhagwaan Hanuman Mantra in Hindi) का जाप करना होता है।

- Advertisement -
   

भगवान हनुमान मंत्र | Bhagwaan Hanuman Mantra in Hindi

ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख
हनुमते करालबदनाय
नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः
सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहाः

भगवान हनुमान मंत्र का अर्थ: हे भगवान हनुमान आप पांच मुख वाले है, आप अपना मुख दक्षिण की तरफ किए रहते है। हे भगवान महावीर आप मजबूत शरीर वाले है। हे महावीर आप सभी मानव जाति का कल्याण करने वाले है, आपको हमारा प्रणाम है। आप हमारा भी कल्याण करें, आप हम पर भी अपना कृपा दिखाए।

भगवान हनुमान के इस मंत्र का जाप मंगलवार के दिन करना होता है। भगवान महावीर के मंत्र का जाप सुबह के समय सूर्योदय के वक़्त करना होता है। भगवान महावीर के मंत्र का जाप करने से पहले शारीरिक रूप से शुद्ध हो जाना होता है। इस मंत्र का जाप भगवान हनुमान के प्रतिमा के सामने करना होता है, अगर भगवान हनुमान के मंदिर में जाकर करें तो ज्यादा अच्छा होता है।

इसे भी पढ़े: सभी विघ्न बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए बस इस एक अद्भुत मंत्र का जाप करें और पाए सरल सुखी जीवन

भगवान महावीर के मंत्र का जाप करते समय अगरबत्ती जलाना होता है और भगवान पर लाल फूल चढ़ाना होता है। इस मंत्र का जाप कम से कम सात बार ज़रूर करना होता है। भगवान हनुमान के मंत्र का जाप इक्कीस मंगलवार को करने से उचित फल प्राप्त होता है। भगवान महावीर के इस मंत्र के प्रभाव से जीवन में आ रही संकटों का निवारण हो जाता है, मनुष्य अपने जीवन में सफलता प्राप्त करता है। इस मंत्र के प्रभाव से एक व्यक्ति द्वारा किया गया कार्य सिद्ध होता है।

- Advertisement -