माँ शैलपुत्री मंत्र हिंदी में । Maa shailputri mantra in Hindi

माँ शैलपुत्री मंत्र हिंदी में । Maa shailputri mantra in Hindi

नवरात्री का पहला दिन माँ शैलपुत्री को समर्पित होता है। इस दिन सभी भक्त हिमालय की पुत्री माँ शैलपुत्री की उपासना करते है। अगर आपके जीवन में शारीरिक या मानसिक या आर्थिक परेशानी आ रही है तो माता शैलपुत्री मंत्र का जाप करने से जल्द जीवन सुखमय बनता है।

- Advertisement -
   

चलिए अब हम आपको माँ शैलपुत्री मंत्र के साथ साथ माँ शैलपुत्री मंत्र के फायदों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है।

माँ शैलपुत्री मंत्र इन हिंदी
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ शैलपुत्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

माँ शैलपुत्री मंत्र के जाप का तरीका
माँ शैलपुत्री मंत्र का जाप करने के लिए सुबह जल्दी उठ कर घर की साफ सफाई करने के बाद स्नान कर लें। स्नान करने के बाद साफ कपड़ें पहन लें। उसके बाद साफ जगह पर आसान बिछा कर बैठ जाएं। अपने सामने एक चौकी पर साफ कपडा बिछा लें। फिर कपड़ें के ऊपर माँ शैलपुत्री की फोटो या मूर्ति को रख लें।

माता के सामने घी का दीपक और धूप बत्ती जला दें। उसके बाद माँ को पुष्प, फल और मिठाई अर्पित कर लें। उसके बाद माँ शैलपुत्री की आरती और चालीसा का पाठ करें। उसके बाद हाथ में तुलसी की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें। मंत्र उच्चारण समाप्त होने के बाद दोनों हाथ जोड़कर माँ से अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना करें।

यह भी पढ़ें: नरसिंह भगवान के इस मंत्र को बेहद ही शक्तिशाली और कल्याणकारी माना जाता है, इसके जाप मात्र से आपके भीतर से भय का नास हो जाता है, आप भी जानें इस मंत्र के लाभ।

माँ शैलपूर्ति मंत्र के फायदे
1 – माँ शैलपुत्री मंत्र का जाप रोजाना करने से जीवन में आ रही अस्थिरता समाप्त हो जाती है।
2 – इस मंत्र का जाप करने से इच्छाशक्ति मजबूत होती है।
3 – अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा संबंधित दोष है तो इस मंत्र का जाप नियमित रूप से करने से जल्द दोष समाप्त हो जाता है।
4 – माँ शैलपुत्री मंत्र का जाप करने से जीवन सुखमय बनता है।
5 – इस मंत्र का जाप करने से जीवन में आ रहे सभी कष्ट जल्द दूर होते है।

- Advertisement -