अंडा भुर्जी रेसिपी हिंदी में | Anda bhurji recipe in Hindi

अंडा भुर्जी कैसे बनायें | Anda bhurji recipe in Hindi

अंडे बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को बेहद पसंद होते है| आज हम आपको अंडा भुर्जी (अंडा भुर्जी रेसिपी हिंदी में | Anda bhurji recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है| अंडा भुर्जी बनाने में बहुत कम समय लगता है|

- Advertisement -
   

अंडा भुर्जी बनाने के लिए जरुरी सामान
चार अंडे, दो बारीक कटी हुई प्याज, दो बारीक कटे हुए टमाटर, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, एक चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन, एक चम्मच बारीक घिसा हुआ अदरक, दो चम्मच मक्खन, तीन करी पत्ता, एक चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, तेल और नमक

अंडा भुर्जी बनाने का तरीका

सबसे पहले अंडे को एक बाउल में थोड़ लें| फिर टूटे हुए अंडे में स्वादनुसार नमक और लाल मिर्च डाल कर अच्छी तरह से फेंट लें| एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में मक्खन, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डाल दें|

उसके बाद कड़ाही में बारीक कटा हुआ प्याज और करी पत्ता डालकर भून लें| जब प्याज भून कर गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब कड़ाही में बारीक कटा हुआ टमाटर डाल दें| जब टमाटर भून कर मुलायम हो जाएं तब कड़ाही में फेंटे हुए अंडे डाल दें| चमचे की मदद से लगातार चलाते हुए पकाएं| माध्यम आँच में लगातार चलाते हुए लगभग तीन से चार मिनट तक पकाएं|

यह भी पढ़ें: अमीरी खमण रेसिपी हिंदी में

जब अंडा अच्छी तरह से पक जाएं तब कड़ाही में थोड़ा सा मक्खन और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर अच्छी तरह से मिला लें| गैस बंद कर दें और अंडा भुर्जी बनकर तैयार है| गरमा गर्म अंडा भुर्जी को परांठे या चपाती या ब्रेड के साथ सर्व करें|

- Advertisement -