नरसिंह मंत्र हिंदी में । Narsingh Mantra in Hindi

हिन्दू धर्म को मानने वाले सभी ही नरसिंह भगवान के अवतार की कहानी से परिचित हैं, जिसमें भगवान विष्णु ने इस संसार से अत्याचार को मिटाने के लिए आधे मनुष्य और आधे सिंह के स्वरूप में अवतार लिया था। आज भी ऐसी मान्यता है की जो भी व्यक्ति नरसिंह भगवान की आराधना सच्चे मन से करता है, उनकी वह किसी भी मुसीबत से रक्षा अवश्य करते हैं।

- Advertisement -
   

नरसिंह मंत्र हिंदी में । Narsingh Mantra in Hindi

ध्याये न्नृसिंहं तरुणार्कनेत्रं सिताम्बुजातं ज्वलिताग्रिवक्त्रम्।
अनादिमध्यान्तमजं पुराणं परात्परेशं जगतां निधानम्।।

नरसिंह मंत्र का विवरण :
नरसिंह भगवान के इस मंत्र के जाप से आपके जीवन में आये सभी संकट आपसे दूर हो जाते हैं। इस मंत्र का जाप आपको तंत्र मंत्र, बाधा, भूत पिशाच व अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति दिलाता है। साथ ही अगर आप नरसिंह भगवान के इस मंत्र पूजा के बाद उन्हें मोर पंख अर्पित करें तो आपके भाग्य से कालसर्प दोष दूर हो जाता है और आपको धन, समृद्धि की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: ॐ सर्वमंगल मांगल्ये मंत्र माँ गौरी की आराधना के लिए जपा जाने वाला एक बेहद ही प्रसिद्ध मंत्र है। इस मंत्र के जाप से माता गौरी की कृपा हम पर बनी रहती है और हमारा कल्याण होता है, आप भी जानें इस मंत्र के लाभ।

इस मंत्र को संकटमोचन नरसिंह मंत्र भी कहा जाता है, जिसका सीधा सा अर्थ है की यह मंत्र हमारे सभी संकटों को हमारे जीवन से दूर कर देता है। साथ ही यह मंत्र आपके मन के भीतर के विकारों, जैसे क्रोध, लोभ, इत्यादि से मुक्ति दिलाता है और मन में एक शांति और सुखद सा भाव लाता है। ऐसी भी मान्यता है की यदि नरसिंह भगवान को लोहे की कील अर्पित की जाए तो आपकी कुंडली में किसी भी बुरे ग्रह का दोष नहीं आता।

- Advertisement -