भेल रेसिपी हिंदी में | Bhel recipe in Hindi

भेल रेसिपी कैसे बनायें | Bhel recipe in Hindi

भेल को मुंबई की लोकप्रिय चाट के रूप में जाना जाता है| हालाँकि आज के समय में भेल (Bhel recipe in Hindi) आपको पूरे भारत में आसानी से मिल जाएगी| चलिए आज हम आपको भेल बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

भेल बनाने के लिए जरुरी सामान
कुरकुरे मुरमुरा, पापड़ी, भूने हुए मूंगफली के दाने, आधा बारीक कटा हुआ खीरा, दो बारीक कटे हुए आलू, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, बेसन के बारीक सेव, हरे धनिये की चटनी, इमली की मीठी चटनी, चाट मसाला, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, नींबू का रस

भेल बनाने का तरीका

भेल बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चार चम्मच मुरमुरे डाल दें| ख्याल रखें की भेल बनाने के लिए कुरकुरे मुरमुरे ही लें| उसके बाद भेल को बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें| टमाटर के बीज निकाल कर और खीरे को भी बारीक टुकड़ो में काट लें|

फिर दो चम्मच आलू के टुकड़ें, दो चम्मच टमाटर के टुकड़ें और दो चम्मच खीरे के टुकड़ें डाल दें| फिर बाउल में दो से तीन पापड़ी तोड़कर डाल दें| उसके बाद तीन चम्मच बेसन के सेव, स्वादनुसार हरी मिर्च, चाट मसाला और आधा चम्मच नींबू का रस डाल दें| फिर एक चम्मच हरे धनिये की चटनी और एक चम्मच इमली की मीठी चटनी डाल कर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

यह भी पढ़ें: बाफला बाटी रेसिपी हिंदी में

सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद एक प्लेट में निकाल लें| स्वादिष्ट भेल बनकर तैयार है| प्लेट के ऊपर बेसन के बारीक सेव और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर सर्व करें| भेल में आप अपने स्वादनुसार किसी भी चीज को कम या ज्यादा कर सकते है|

- Advertisement -