बच्चों को बेहद ही पसंद आने वाले ब्रेड केक को अब आप आसानी के साथ अपने घर पर भी बना सकते हैं, जानिए इसकी रेसिपी और अपने घर पर बनाने की कोशिश करें।

ब्रेड केक रेसिपी हिंदी में । Bread cake recipe in Hindi

केक बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को पसंद आता है। आज हम आपको घर पर ब्रेड केक (Bread cake recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है। ब्रेड केक काफी कम समय में बनकर तैयार हो जाता है।

- Advertisement -
   

ब्रेड केक बनाने के लिए जरुरी सामान
छह ब्रेड स्लाइस, एक कप क्रीम, मिक्स फ्रूट जैम, स्वादनुसार चीनी, चार बूँद वनीला एस्सेंस, आधा कप बारीक घिसी हुई डार्क चॉक्लेट, दो चम्मच टूटी फ्रूटी

ब्रेड केक बनाने का तरीका

ब्रेड केक बनाने के लिए सबसे पहले सभी ब्रेड स्लाइस को चारो तरफ से काट कर सफ़ेद भाग को अलग निकाल लें। फिर एक बाउल में क्रीम और मिक्स फ्रूट जैम डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आधा कटोरी पानी में दो या तीन चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

जब चीनी घुल जाएं तब कटोरी में वनीला एसेंस डालकर मिक्स कर लें। फिर ब्रेड का एक स्लाइस लेकर उसके ऊपर एक चम्मच चीनी वाला मिश्रण फैला कर डाल दें। उसके बाद ब्रेड के ऊपर एक चम्मच जैम मिली क्रीम को डालकर अच्छी तरह से फैला दें। उसके बाद ब्रेड का दूसरा स्लाइस लेकर पहले स्लाइस के ऊपर रख दें।

फिर दूसरी ब्रेड के ऊपर चीनी वाला मिश्रण डालकर अच्छी तरह से फैला दें। उसके बाद स्लाइस पर क्रीम डालकर फैला दें। बस इसी तरह से सभी ब्रेड के स्लाइस पर चीनी वाला मिश्रण और क्रीम लगा दें। थोड़ी सी क्रीम लेकर ब्रेड के चारो तरफ लगा दें। उसके बाद केक के ऊपर बारीक घिसी हुई चॉक्लेट चारो तरफ फैलाते हुए डाल दें।

यह भी पढ़ें: मात्र एक कप दही और कुछ आसानी से उपलब्ध होने वाली सामग्री के साथ घर पर बना सकते हैं, पार्टी के जैसा बूंदी का रायता, आप भी जानें इसे बनाने की विधि और आजमाएं।

थोड़ी सी चॉक्लेट केक की साइड पर डाल दें। उसके बाद केक के ऊपर टूटी फ्रूटी डाल दें। बस ब्रेड का केक बनकर तैयार है। केक को चार घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। उसके बाद केक को मनपसंद आकार में काट कर सर्व करें।

- Advertisement -