ब्रोकली बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Broccoli recipe in Hindi
आज हम आपको ब्रोकली की सब्जी की रेसिपी बता रहे है
ब्रोकली की सब्जी बनाने के लिए जरुरी सामान
200 ग्राम बारीक कटी हुई ब्रोकली, दो बारीक कटी हुई प्याज, डेढ़ चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट, दो टमाटर की प्यूरी, एक चम्मच जीरा, एक चम्मच हल्दी, तेजपत्ता, एक चम्मच धनियाँ पॉउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तेल, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ और नमक
ब्रोकली की सब्जी बनाने का तरीका और विधि
ब्रोकली की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकली के डंठल को तोड़ दें| फिर उसके बाद ब्रोकली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दें| फिर ब्रोकली को पानी से धो लें| एक कड़ाही लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा और हींग डालकर भून लें| उसके बाद लहसुन अदरक का पेस्ट और बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भून लें|
जब प्याज भून जाएं तब कड़ाही में टमाटर की प्यूरी और थोड़ा सा नमक डालकर मिक्स करते हुए पकाएं| जब मसाला अच्छी तरह से पक जाएं तब उसमे अन्य सभी मसालें डालकर मिक्स कर लें| लगभग दो से तीन मिनट तक मसाले पकाने के बाद कड़ाही में ब्रोकली के टुकड़ें डाल दें| फिर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं| कड़ाही में थोड़ा सा पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं|
पाँच मिनट पकाने के बाद ब्रोकली को चैक कर लें| अगर ब्रोकली पूरी तरह से पक गई है तो गैस बंद कर दें और अगर ब्रोकली कच्ची है तो थोड़ी देर सब्जी को और पकाएं| बस ब्रोकली की सब्जी बनकर तैयार हो गई है गैस को बंद कर दें| गरमा गर्म ब्रोकली की सब्जी को नान या रोटी के साथ सर्व करें|