बुद्ध मंत्र । Buddha Mantra in Hindi

भगवान बुद्ध (Buddha Mantra in Hindi) के कई मंत्र और उपदेश हैं, उन्हीं में से एक यह औषधि बुद्ध मंत्र को हमारे शरीर के रोगों को ठीक करने वाला माना जाता है। हालाँकि यह हमारे भीतर के ध्यान केंद्र करने की शक्ति, हमारी चेतना को जाग्रत करने का कार्य करता है, बाकी का काम हमारा शरीर खुद ही कर लेता है।

बुद्ध मंत्र । Buddha Mantra in Hindi

तयाता ओम बेकनज़े बेकनज़े महा बेकनज़े राद्ज़ा समुदगते सोहा तयाता: ।।

- Advertisement -

बुद्ध मंत्र के लाभ
ऐसा माना जाता है की यह मंत्र आपके जीवन में आत्म ज्ञान के द्वार को खोलता है और अपने भीतर की चेतना को जगाने में मदद करता है। इसके फलस्वरूप इस मंत्र की मदद से हम अपने जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इसकी मदद से हम अपने विकाश और भीतर की ख़ुशी को जगा कर कष्टों के जंजाल से उबर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: संसार के रचयिता कहे जाने वाले भगवान बृहस्पति का यह बृहस्पति मंत्र आपकी परेशानियों और भाग्य में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करता है, जानें इस मंत्र के लाभ।

जहाँ यह मंत्र उच्चारण में थोड़ा कठिन सा प्रतीत होता है वहीं इसका अर्थ बड़ा ही सरल सा है। इस मंत्र के माध्यम से इसके पहले छंद में ओम का उच्चारण करते हुए बुद्ध भगवान का आह्वान किया गया है और इसके आगे के भाग में यह प्रार्थना की गयी है की हमें हमारी बीमारियों से और हमारे कष्टों से हमें दूर करके, भ्रम के जाल और अँधेरे से निकाल कर सफलता की सर्वोत्तम ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

- Advertisement -