पत्ता गोभी मंचूरियन रेसिपी हिंदी में | Cabbage Manchurian recipe in Hindi

पत्ता गोभी मंचूरियन कैसे बनायें । Cabbage Manchurian recipe in Hindi

पत्ता गोभी (Cabbage Manchurian recipe in Hindi) बच्चो को से लेकर बड़ो तक सभी को काफी पसंद आती है| चलिए आज हम आपको पत्ता गोभी मंचूरियन बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

पत्ता गोभी मंचूरियन बनाने के लिए जरुरी सामान
दो कप बारीक घिसी हुई पत्ता गोभी, एक गाजर बारीक घिसी हुई, स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, दो चम्मच कॉर्न फ्लोर, आधा कप मैदा, 10 बारीक कटी हुई लहसुन की कली, चार चम्मच बारीक कटी हुई हरी प्याज, आधी बारीक कटी हुई प्याज, एक लम्बाई में चिरी हुई हरी मिर्च, आधी शिमला मिर्च चौकोर आकर में कटी हुई, एक चम्मच चिली सॉस, दो चम्मच सोया सॉस, दो चम्मच टोमैटो सॉस, दो चम्मच विनेगर, चौथाई चम्मच काली मिर्च पॉउडर, जरुरत के अनुसार तेल, स्वादनुसार नमक

पत्ता गोभी मंचूरियन बनाने का तरीका

पत्ता गोभी मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बारीक घिसी हुई पत्ता गोभी और बारीक घिसी हुई गाजर डाल दें| उसके बाद बाउल में स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, मैदा, कॉर्न फ्लोर और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

जरुरत के अनुसार दड़ो या चार चम्मच पानी डालकर नरम आटा तैयार कर लें| एक कड़ाही में पकोड़ी तलने के लिए डालकर गर्म होने के लिए रख दें| बाउल में से थोड़ा मिश्रण लेकर गोल गोल गेंद बना लें| जब तेल गर्म हो जाएं तब गेंद को तेल में डाल दें| मध्यम आँच पर गेंद को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें|

जब गेंद गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब उन्हें कड़ाही में से निकाल कर प्लेट में रख लें| एक पैन में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब पैन में बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर भून लें| उसके बाद बारीक कटी हुई हरी प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और प्याज डालकर फ्राई कर लें|

यह भी पढ़ें: वेट लॉस करने वाली ब्लैक कॉफ़ी रेसिपी हिंदी में

उसके बाद पैन में चिली सॉस, सोया सॉस, विनेगर, टोमेटो सॉस, काली मिर्च पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स करते हुए पकाएं| दो मिनट बाद पत्ता गोभी की तली हुई गेंद डालकर मिक्स कर लें| दो से तीन मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें| स्वादिष्ट पत्ता गोभी मंचूरियन बनकर तैयार हो गई है| पत्ता गोभी मंचूरियन को हरी प्याज से गार्निश करके सर्व करें|

- Advertisement -