चंद्रघंटा मंत्र | Maa Chandraghanta Mantra in Hindi

इस आधुनिक युग में जी रहा हरेक प्राणी किसी न किसी कारण वश लड़ाई झगड़े का सामना करता हैं जिसके कारण उसके अनेक शत्रु बन जाते हैं। इसी तरह के अन्य कारणों के वजह से प्राणी को दुखों का सामना करना पड़ता हैं। अगर कोई व्यक्ति अपने शत्रुओ पर विजय प्राप्त करके अपने दुखों से छुटकारा पाना चाहता हैं तो उसे माता चंद्रघंटा के मंत्र (Maa Chandraghanta Mantra in Hindi) का जाप करना होगा।

- Advertisement -
   

चंद्रघंटा मंत्र | Maa Chandraghanta Mantra in Hindi

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
सिंहारूढा चन्द्रघण्टा यशस्विनीम्॥

चंद्रघंटा मंत्र का अर्थ: हे देवी माँ चंद्रघंटा आप सब जन की सेवा करने वाले है। हे माँ आपको हमारा प्रणाम है। हे माँ चंद्रघंटा आपके सिर पे चंद्रमा विराज़मान है। हे माँ आप सिंह की सवारी करती हो, आप यशस्वी है। हे माँ चंद्रघंटा आप हमें शत्रुओं पर विजय दिलाए और हमारे दुःखों का निवारण करें।

देवी मां चंद्रघंटा के मंत्र का जाप सुबह के समय सूर्योदय के वक्त करना होता है। माता चंद्रघंटा के मंत्र का जाप सप्ताह में मात्र एक दिन ही करना होता है। इस मंत्र का जाप शुक्रवार के दिन करना होता है। माता चंद्रघंटा के मंत्र के जाप के समय सफेद कमल और पीले गुलाब की फूल माता के चरणों में अर्पण करना होता है।

इसे पढ़े: अगर आप जीवन में सफल होकर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहते है तो आपको करना पड़ेगा ये अद्भुत काम

इस मंत्र के जाप के समय मां को खीर का भोग लगाना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय घी के दीये जलाने होते है। इस मंत्र का जाप करते समय नमस्कार की मुद्रा में रहकर माँ का ध्यान करना होता है। देवी माँ चंद्रघंटा के मंत्र के प्रभाव से बुरे प्रभाव ख़त्म हो जाते हैं। इस मंत्र के प्रभाव से व्यक्ति में वीरता का संचार होता है और शत्रु पर विजय की प्राप्ति होती है। इस मंत्र के जाप से मनुष्यों को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

- Advertisement -