सफलता मंत्र | Safalta Mantra in Hindi

जीवन सफलता का दूसरा नाम है। यहाँ जो सफल है उसकी पूजा होती है बाकि असफल व्यक्ति को कोई नहीं पूछता, कोई भाव तक नहीं देता। सफल बनने के लिए मानव को दृढ़ निश्चयी होना होता है और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करना होता है। इसके साथ ही सफल होने के लिए कुछ आध्यात्मिक कार्य भी करना होता है और सफलता मंत्र (Safalta Mantra in Hindi) का जाप करना होता है।

- Advertisement -
   

सफलता मंत्र | Safalta Mantra in Hindi

उद्यमेन हि सिध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः।
न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगाः।।
आलस्यं हि मनुष्याणां शरीरस्थो महारिपुः।
नास्त्युद्यमसमो बन्धुः कृत्वा यं नावसीदति।।

सफलता मंत्र का अर्थ: मेहनत से, उद्योग से काम मिलता है, सिर्फ चाहने से कुछ नहीं होता। जंगल में सोये हुए सिंह के मुँह में जानवर प्रवेश नहीं करते है, बल्कि उसे खुद अपना शिकार ढूढ़ना पड़ता है। आलस्य हमारे शरीर का सबसे बड़ा शत्रु है। वर्तमान युग में मेहनत से अच्छा कोई दोस्त नहीं होता, उसे करने के बाद कोई भी उदास नहीं रहता।

सफलता मंत्र का जाप कभी भी कही भी किया जा सकता है। सफलता मंत्र का जाप करते समय व्यक्ति को पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाना होता है। सफलता मंत्र का जाप दिन में सिर्फ एक बार करना होता है लेकिन प्रतिदिन करना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय आँख बंद रखना होता है और प्रणाम की मुद्रा में दोनों हाथ छाती के बीच में रखना होता है। इस मंत्र का जाप मात्र तीन बार करना होता है।

इसे पढ़े: अगर आप धन, दौलत और वैभव की प्राप्ति करना चाहते है तो करें ये अनोखा काम और पाए सुखी समृद्ध जीवन

इस मंत्र का जाप लगातार ग्यारह दिन कर लेने के बाद उचित फल मिलना शुरू हो जाता है। इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्य को जीवन में सफलता हासिल होती है, मनुष्य अपने जीवन में प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने लगता है। इस मंत्र के प्रभाव से मानव का जीवन संतुलित हो जाता है, व्यक्ति इधर-उधर नहीं भटकता और उसे अपना लक्ष्य आसानी से हासिल हो जाती है।

- Advertisement -