महालक्ष्मी मंत्र | Mahalakshmi Mantra in Hindi

इस दुनिया में धन दौलत वैभव की इच्छा कौन नहीं रखता, कौन नहीं चाहता कि वह सुखी समृद्ध जीवन जिए, कौन नहीं चाहता कि वह ऋणमुक्त होकर जीवन जिए लेकिन ऐसा हो पाना कोई आसान काम नहीं है। ऐसा जीवन जीने के लिए किसी व्यक्ति को कड़ी मेहनत कड़ी तपस्या करनी पड़ती है, इसके साथ ही महालक्ष्मी के मंत्र का जाप भी करना होता है (Mahalakshmi Mantra in Hindi)।

- Advertisement -
   

महालक्ष्मी मंत्र | Mahalakshmi Mantra in Hindi

ॐ सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो,
धन धान्यः सुतान्वितः।
मनुष्यो मत्प्रसादेन
भविष्यति न संशयः ॐ ।।

महालक्ष्मी मंत्र का अर्थ: हे माँ महालक्ष्मी आप मनुष्यों को बाधाओं से मुक्त कर देती है, आप धन दौलत वैभव सब देती हो, आप बच्चों को जीवन प्रदान करती हो। हे माँ महालक्ष्मी आप मनुष्यों के भविष्य का निर्माण करती है। हे माँ महालक्ष्मी आपको हमारा प्रणाम है।

माँ महालक्ष्मी के इस मंत्र का जाप शाम के समय सूर्यास्त के वक्त करना होता है। इस मंत्र का जाप प्रतिदिन करना होता है। इस मंत्र का जाप माँ महालक्ष्मी के प्रतिमा के सामने करना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय माता के सामने घी के दीये जलाने होते है। इस मंत्र का जाप करने से पहले शारीरिक रूप से शुद्ध हो जाना होता है। माता महालक्ष्मी के जाप करते समय नमस्कार की मुद्रा में रहना होता है।

इसे पढ़े: माता पार्वती के इस मंत्र के जाप से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का समावेश होता है, एक बार आप भी उच्चारण करके देखें, काफी लाभ होगा

इस दौरान माँ महालक्ष्मी को लाल रंग का फूल चढ़ाना होता है। इस मंत्र का जाप आठ बार करना होता है। इस मंत्र के जाप के प्रभाव से व्यक्ति धनवान बन जाता है, उसे वैभव की प्राप्ति होती है। इस मंत्र के प्रभाव से जीवन में सुख शांति आती है। इस मंत्र असर मानव जीवन पर बहुत व्यापक होता है। माँ महालक्ष्मी के मंत्र के प्रभाव में आकर मनुष्य का जीवन समृद्ध बन जाता है। इसी मंत्र की वजह से मानव अपने जीवन में सफलता हासिल करता है और अपने लक्ष्य की प्राप्ति करता है।

- Advertisement -