माता पार्वती मंत्र | Parvati Mantra in Hindi

इस धरती पर निवास करने वाला हरेक मनुष्य अपने संपूर्ण जीवन काल में कभी न कभी नकारत्मकता का शिकार ज़रूर हो जाता है लेकिन मानव में एक अच्छी गुण यह हैं कि वह उस गलत आचरण से बाहर निकलकर अपने जीवन को सुचारु रूप से जीना चाहता है। इसके लिए उसे अपने मन मस्तिष्क पर नियंत्रण स्थापित करना होता है। मनुष्य को मन मस्तिष्क पर नियंत्रण करके अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए माता पार्वती के मंत्र (Parvati Mantra in Hindi) का जाप करना होता है।

- Advertisement -
   

माता पार्वती मंत्र | Parvati Mantra in Hindi

माता च पार्वती देवी
पिता देवो महेश्वर:
बान्धवा: शिवभक्ताश्च,
स्वदेशो भुवनत्रयम ॥

माता पार्वती मंत्र का अर्थ: हे देवी पार्वती आप सारे संसार कि माता है, आप सब पर कृपा करने वाली है। हे माता पार्वती आपके पति परमेश्वर भगवान महादेव इस जग के पिता परमेश्वर है। इस पृथ्वी पर रहने वाले सभी शिव भक्त आपको अपना बंधू मानते है। हे माता पार्वती आप इस देश में इस संसार में रहने वाले सभी मनुष्य पर दया करती है, हे माँ आप हम पर भी दया करें।

माता पार्वती के मंत्र का जाप सप्ताह में मात्र एक दिन, सोमवार को करना होता है। इस मंत्र का जाप प्रातः काल में सूर्योदय के समय करना होता है। इस मंत्र का जाप माता पार्वती के प्रतिमा के सामने करना होता है। माता पार्वती के इस मंत्र का जाप करने से पहले शारीरिक रूप से स्वच्छ होना ज़रूरी होता है।

इसे पढ़े: भगवान हनुमान के इस चमत्कारिक मंत्र के जाप से सारे संकट का निवारण होता है और जीवन में अपार सफलता हासिल होती है

इस मंत्र का जाप करते समय प्रणाम कि मुद्रा में रहना होता है। माता पार्वती के इस मंत्र का जाप कम से कम ग्यारह बार करना होता है। इस मंत्र का जाप लगातार सोलह सोमवार करने से उचित लाभ प्राप्त होता है। इस मंत्र के प्रभाव से जीवन में सकारात्मकता का प्रवेश होता है। अस्त व्यस्त जीवन पटरी पर लौट आती है। इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्य के जीवन से सारे दुखो का समापन हो जाता है

- Advertisement -