अरबी की टिक्की शाम के नाश्ते के लिए एक बड़ी ही लाजवाब और कुरकुरे स्वाद वाली डिश है, इसे सभी बड़े ही पसंद के साथ खाते हैं, जानें इसे आसानी से बनाने की विधि और आजमाएं।

अरबी की टिक्की रेसिपी हिंदी में । Arbi ki tikki recipe in Hindi

आलू की टिक्की आपने बहुत बार खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी अरबी की टिक्की (Arbi ki tikki recipe in Hindi) खाई है। अगर नहीं खाई है तो चलिए अब हम आपको अरबी की टिक्की बनाने की रेसिपी बता रहे है।

अरबी की टिक्की बनाने के लिए जरुरी सामान
आधा किलो अरबी, अदरक लहसुन का पेस्ट, दो बारीक हरी मिर्च, एक चम्मच धनियाँ पॉउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच चाट मसाला, चौथाई चम्मच अजवाइन, जीरा पॉउडर, जरुरत के अनुसार तेल, स्वादनुसार नमक

- Advertisement -

अरबी की टिक्की बनाने का तरीका

अरबी की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को पानी से अच्छी तरह से धो लें। फिर कूकर में धूली हुई अरबी और पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब अरबी उबल जाएं तब गैस को बंद कर दें। अरबी के ठंडे होने पर अरबी को छील लें। उबली हुई अरबी को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें।

उसके बाद बाउल में अदरक लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, धनियाँ पॉउडर, जीरा पॉउडर, गरम मसाला, अजवाइन, चाट मसाला और चावल का आटा डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। उसके बाद मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर हाथो की मदद से टिक्की बना लें।

उसके बाद टिक्की को ब्रेड क्रम्ब्स के चूरे में डालकर अच्छी तरह से कोट कर लें। टिक्कियों को पाँच मिनट के लिए रख दें। एक कड़ाही में टिक्की तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में टिक्की डाल कर मध्यम आँच पर फ्राई करें।

यह भी पढ़ें: बनाना टॉफी बच्चों को बड़ी पसंद आने वाली एक लाजवाब टॉफी है जो स्वादिष्ट होने के साथ फायदेमंद भी होती है, जानें इसे घर पर बनाने की विधि और आजमाएं।

करछी की मदद से टिक्की को अलाट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। जब टिक्की सिक जाएं तब उन्हें कड़ाही में से निकालकर प्लेट में रख लें। बस अरबी की टिक्की बनकर तैयार है। गरमा गर्म टिक्की को हरे धनिए की चटनी और इमली की चटनी के साथ सर्व करें।

- Advertisement -