बंगाल की बेहद ही प्रसिद्ध और स्वाद में लाजवाब छेना टोस्ट एक बेहतरीन मिठास वाली डिश है जिसे खाकर आपका दिन बन जाता है, जानें इसे अब अपने घर पर ही बनाने का तरीका और आजमाएं।

छेना टोस्ट बनाने की रेसिपी हिंदी में । Chena toast recipe in Hindi

छेना टोस्ट को बंगाल की फेमस स्वीट डिश के रूप में जाना जाता है। चलिए आज हम आपको घर पर छेना टोस्ट (Chena toast recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है।

- Advertisement -
   

छेना टोस्ट बनाने के लिए जरुरी सामान
दो लीटर दूध, एक चम्मच अरारोट, स्वादनुसार चीनी, चार चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच हरी इलाइची पॉउडर, चौथाई कप खोया, आधा कप चीनी पॉउडर, पाँच बारीक कटे हुए बादाम, छह बारीक कटे हुए पिस्ता, 10 केसर के धागे, जरुरत के अनुसार तेल

छेना टोस्ट बनाने का तरीका

छेना टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक भगोने में दूध डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब दूध में उबाल आने लगे तब उसमे नींबू का रस डालकर मिलाते हुए पकाएं। जब दूध अच्छी तरह से फट जाएं तब गैस को बंद कर दें। मिश्रण को सूती कपड़ें में डालकर छान लें। उसके बाद मिश्रण में ठंडा पानी डालकर छान लें।

फिर कपड़ें के ऊपर वजनदार चीज या पत्थर रखकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद कपड़ें में से पनीर निकालकर एक बाउल में डाल दें। बाउल में अरारोट डालकर पनीर को अच्छी तरह से मसल मसल कर मैश कर लें। फिर बाउल में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर छोटा टोस्ट बना लें। बचे हुए मिश्रण से भी छोटे छोटे टोस्ट बनाकर तैयार कर लें।

फिर एक कूकर में चाशनी बनाने के लिए चीनी और पानी डालकर रख दें। जब चीनी पूरी तरह से घुल जाएं तब कूकर में इलाइची पॉउडर और पनीर के टोस्ट डालकर कूकर को बंद कर दें। धीमी आँच पर लगभग दस मिनट तक पकाने के बाद गैस को बंद कर दें। जब कूकर ठंडा हो जाएं तब कूकर में से टोस्ट निकालकर एक एक प्लेट में रख लें।

यह भी पढ़ें: कोलकाता की खास स्टाइल वाली यह क्लब कचोरी सभी बच्चे से लेकर बड़े तक को बहुत ही पसंद आती है, जानें इसे घर पर आसानी के साथ बनाने का तरीका और आजमाएं।

उसके एक बाउल में खोया, बूरा, हरी इलायची पॉउडर, बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इस मिश्रण में से एक या दो चम्मच मिश्रण टोस्ट के ऊपर डालकर अच्छी तरह से फैला दें। स्वादिष्ट छेना टोस्ट बनकर तैयार है। उसके बाद बारीक कटे हुए बादाम पिस्ता से गार्निश करके सर्व करें।

- Advertisement -