मात्र चार कप मैदा और कुछ आसानी से उपलब्ध सामग्री के साथ बेहद ही आसानी से घर पर बना सकते हैं भटूरा की रेसिपी जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी बहुत पसंद करते हैं।

छोला भटूरा बनाने की रेसिपी | Chola Bhatura recipe in Hindi

चलिए आज हम आपको चोला भटूरा बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

छोला भटूरा बनाने के लिए जरुरी सामग्री
चार कप मैदा, आधा कप सूजी, आधा कप दही, एक चम्मच चीनी, एक चम्मच बेकिंग सोडा, तेल और नमक

छोला भटूरा बनाने की रेसिपी और विधि

भटूरा बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में मैदा और सूजी को छान कर दोनों को मिक्स कर लें| फिर दो चम्मच तेल, एक चम्मच बेकिंग सोडा, एक चम्मच चीनी, आधा कप दही और स्वादनुसार नमक डाल दें| सब चीजों को डालने के बाद हाथो की मदद से अच्छी तरह से मिला लें| फिर गुनगुने पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें|

गूंथे हुए आटे ढक कर एक से दो घंटे के लिए रख दें| एक कड़ाही लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| फिर कड़ाही में भटूरे तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने दें| नरम गूंथे हुए आटा को एक बार फिर से हल्का सा गूंथ लें| गूंथे हुए आटे में से थोड़ा सा आटा लेकर लोई बना लें| फिर लोई को लम्बाई में थोड़ा सा मोटा बेल लें| आप चाहे तो हाथो की मदद से भी भटूरे को बेल सकते है|

यह भी पढ़ें: दाल-बाटी के साथ खाये जाने जाने वाले चूरमा को सभी बेहद ही पसंद करते हैं, इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं, यहाँ जानें इसकी विधि और आजमाएं।

जब कड़ाही का तेल गर्म हो जाएं तब उसमे एक भटूरा डाल दें| उसके बाद करछी की मदद भटूरे को हल्के हाथ से दबाते हुए फूला लें| फिर भटूरे को अलट पलट करते हुए हल्का ब्राउन होने तक तल लें| फिर एक प्लेट लेकर उस पर नेपकिन बिछा लें| तले हुए भटूरे को प्लेट में निकाल लें, इसी तरह से बचे हुए मिश्रण से भटूरे बना लें| गरमा गर्म भटूरे छोले और अचार के साथ सर्व करें|

- Advertisement -