दाल-बाटी के साथ खाये जाने जाने वाले चूरमा को सभी बेहद ही पसंद करते हैं, इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं, यहाँ जानें इसकी विधि और आजमाएं।

चूरमा बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Churma recipe in Hindi

आज हम आपको चूरमा बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

चूरमा बनाने के लिए जरुरी सामग्री
लगभग दो कप आटा, आधा कप सूजी, दो कप घी, बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, डेढ़ कप बूरा, तेल, एक चम्मच इलायची पॉउडर, 200 ग्राम मावा

चूरमा बनाने का तरीका और विधि

सबसे पहले एक बाउल लेकर उसमे दो कप गेहूं का आटा और आधा कप सूजी डाल कर मिक्स कर लें| उसके बाद बाउल में चौथाई कप देशी घी डाल कर अच्छी तरह मिला लें| फिर मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालकर आटे को बहुत टाइट गूंथ लें| गुंथे हुए आटे में थोड़ा सा मिश्रण लेकर हाथ में भींच कर मुठिया बना लें| एक कड़ाही लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें|

कड़ाही में मुठिया को तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब उसमे मुठिया डाल दें| धीमी आंच पर मुठिया को लगभग 10 से 15 मिनट तक फ्राई कर लें| मुथियो को तब तक तलें जब तक उनका रंग गोल्डन ब्राउन ना हो जाएं| इसी तरह से बचें हुए मिश्रण की मुठिया बनाकर तल लें| जब मुठिया ठंडी हो जाएं तो उन्हें हाथों से तोड़ लें|

मिक्सी के जार में टूटी हुई मुठिया डालकर बारीक पीस लें| मिश्रण को छान लें और छने हुए मोटे टुकड़ो को दोबारा से पीस कर छान लें| पीसे हुए ठंडे मिश्रण में बूरा डालकर अच्छी तरह से मिला लें| फिर इस मिश्रण में आधा कप घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| एक पैन में मावा डालकर गर्म होने के लिए रख दें|

यह भी पढ़ें: मोमो के साथ मिलने वाली चटनी के तीखे स्वाद के दीवाने तो सभी बन ही जाते हैं, अब आप इसे घर पर भी बना सकते हैं, जानें इसकी विधि।

जब मावा गर्म हो जाएं तब उसमे बारीक कटे हुए बादाम,काजू और पिस्ता के साथ थोड़ा सा नारियल का बुरादा डाल दें| सब चीजों को अच्छी तरह से मिलाते हुए दो मिनट तक पका कर गैस बंद कर दें| जब मावा ठंडा हो जाएं तब उसमे घी मिला हुआ मिश्रण डालकर हाथो से अच्छी तरह मिला लें| बस स्वादिष्ट चूरमा बन गया है|

- Advertisement -