कस्टर्ड आइस क्रीम रेसिपी हिंदी में | Custard ice cream recipe in Hindi

कस्टर्ड आइस क्रीम कैसे बनायें । Custard ice cream recipe in Hindi

आइस क्रीम (Custard ice cream recipe in Hindi) बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को बहुत ज्यादा पसंद होती है| चलिए आज हम घर पर कस्टर्ड आइस क्रीम बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

कस्टर्ड आइस क्रीम बनाने के लिए जरुरी सामान
ढाई कप फुल क्रीम दूध, चौथाई कप चीनी, दो चम्मच कस्टर्ड पॉउडर, चौथाई कप क्रीम, दो चम्मच टूटी फ्रूटी, एक चम्मच बारीक कटे बादाम, एक चम्मच बारीक कटा हुआ पिस्ता, एक चम्मच किशमिश

कस्टर्ड आइस क्रीम बनाने का तरीका

कस्टर्ड आइस क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| उसके बाद कड़ाही में दो कप दूध डालकर उबलने दें| दूध में उबाल आने पर कड़ाही में चीनी डालकर चलाते हुए पकाएं| आधे कप दूध में दो चम्मच कस्टर्ड पॉउडर डालकर गुठली रहित घोल बना लें|

कस्टर्ड मिले दूध को कड़ाही में डालकर गैस की आँच धीमी कर दें| धीमी आँच पर दूध को तब तक पकाएं जब तक दूध अच्छा गाढ़ा ना हो जाएं| जब दूध गाढ़ा हो जाएं तब गैस को बंद कर दें और दूध को ठंडा होने दें| एक कटोरी में क्रीम डालकर उसे हैंड ब्लेंडर की मदद से फेंट लें|

जब दूध पूरी तरह से ठंडा हो जाएं तब दूध में क्रीम को मिला लें| दूध और क्रीम को अच्छी तरह से मिलाने के बाद मिश्रण में टूटी फ्रूटी और बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटा हुआ पिस्ता और किशमिश डालकर अच्छी तरह से मिला लें| बस स्वादिष्ट कस्टर्ड आइस क्रीम बनकर तैयार है|

यह भी पढ़ें: कॉटेज चीज रेसिपी हिंदी में

उसके बाद मिश्रण को आइस क्रीम बनाने वाले सांचे में डाल दें| उसके बाद आइस क्रीम को बनाने के लिए फ्रिज में 8 से 10 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें| 10 घंटे बाद आइस क्रीम को फ्रिज में से निकालकर सर्व करें|

- Advertisement -