स्वादिष्ट फालूदा रेसिपी हिंदी में | Delicious Falooda recipe in Hindi

स्वादिष्ट फालूदा रेसिपी कैसे बनायें | Delicious Falooda recipe in Hindi

गर्मियों के मौसम में बच्चो को फालूदा (Delicious Falooda recipe in Hindi) मिल जाएं तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता है| चलिए आज हम आपको टेस्टी फालूदा बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

फालूदा बनाने के लिए जरुरी सामान
एक चम्मच सब्जा बीज, आधा कप फालूदा सेव, लगभग चार कप फूल क्रीम दूध, चार चम्मच चीनी, चौथाई कप रूह अफ्जा, दो स्कूप वेनिला आइसक्रीम, दो चम्मच टूटी फ्रूटी, दो चम्मच बारीक कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता

फालूदा बनाने का तरीका

फालूदा बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी में एक चम्मच सब्जा के बीज भिगो कर आधे घंटे के लिए भिगो कर रख दें| उसके बाद एक बर्तन में दो कप पानी और एक कप चीनी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब चीनी पूरी तरह से घुल जाएं तब उसमे आधा कप फालूदा सेव डाल दे|

दो से तीन मिनट बाद गैस को बंद कर दें| सेव को एक छलनी में छानकर ठंडे पानी से धो लें| उसके एक कड़ाही में चार कप दूध डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब दूध पक कर आधा रह जाएं तब उसमे चीनी डाल दें| दो मिनट बाद गैस को बंद कर दें और दूध को ठंडा होने दें| अब एक गिलास लेकर उसमे लगभग दो चम्मच रूह अफ्जा डाल दें| फिर गिलास में भीगे हुए सब्जा के बीज डाल दें|

यह भी पढ़ें: डोसा रेसिपी हिंदी में

उसके बाद गिलास में फालूदा सेव डालकर हल्का सा मिला लें| फिर गिलास में दूध डाल कर हल्का सा मिला दें| उसके बाद गिलास में वेनिला आइसक्रीम डाल लें| बस फालूदा बनकर तैयार हो गया है| गिलास के ऊपर टूटी फ्रूटी और बारीक कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता डालकर गार्निश कर लें| ठंडे ठंडे फालूदा का मजा आपने परिवार और दोस्तों के साथ लें|

- Advertisement -