मटर कचौड़ी रेसिपी कैसे बनायें | Delicious Matar ki kachori recipe in Hindi

मटर कचौड़ी रेसिपी हिंदी में | Delicious Matar ki kachori recipe in Hindi

कुरकुरी कचौड़ी खाना सभी को पसंद होता है| लेकिन मटर की खस्ता कचौड़ी (Delicious Matar ki kachori recipe in Hindi) की बात ही अलग होती है| चलिए आज हम आपको मटर की खस्ता कचौड़ी बनाने की रेसिपी बताते है|

- Advertisement -
   

मटर कचौड़ी बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप गेहूं का आटा, आधा कप हरी मटर के दाने, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, तेल, चौथाई चम्मच अमचूर पॉउडर, थोड़ा सा बारीक घिसा हुआ अदरक, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, चौथाई चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग, आधा चम्मच धनियाँ पॉउडर, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, चौथाई चम्मच पीसी हुई सौंफ, चौथाई चम्मच गरम मसाला और नमक

मटर कचौड़ी बनाने का तरीका और विधि

मटर कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटा छान लें| बाउल में स्वादनुसार नमक और दो चम्मच तेल डालकर मिक्स कर लें| थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें| फिर गूंथे हुए आते को लगभग 20 मिनट के लिए रख दें| एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें|

जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा और हींग डालकर भून लें| उसके बाद कड़ाही में पीसी हुई सौंफ, धनियाँ पॉउडर, बारीक घिसा हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें| उसके बाद कड़ाही में मटर के दानो को दरदरा पीस कर डाल दें| कड़ाही में अमचूर पॉउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पॉउडर, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ और स्वादनुसार नमक डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं|

तीन से चार मिनट भूनने के बाद गैस को बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा कर लें| गूंथे हुए आटे में से थोड़ा सा आटा लेकर लोई बना लें| फिर लोई को हाथ से थोड़ा सा फैला लें| फिर लोई पर एक चम्मच मटर वाला मिश्रण डालकर लोई को बंद कर दें| लोई को बंद करने के बाद हाथ या बेलन से हल्का सा बेल लें| इसी तरह से बचे हुए मिश्रण से कचौड़ी बना लें|

यह भी पढ़ें: मसूर दाल रेसिपी हिंदी में

कड़ाही में कचौड़ी तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब तेल में कचौड़ी डाल दें| कचौड़ियो को अलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें| जब कचौड़ी तल जाएं तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें| गरमा गर्म मटर कचौड़ी को आलू की सब्जी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -