बच्चों को बेहद ही पसंद आने वाले ये वेज हक्का नूडल्स बड़े ही स्वादिष्ट होते हैं, जानिए इन्हें अपने घर पर ही बनाने का तरीका और किसी भी मौके पर आजमा कर देखें।

स्वादिष्ट वेज हक्का नूडल्स रेसिपी हिंदी में । Delicious Veg hakka noodles recipe in Hindi

नूडल्स बच्चो को बहुत ज्यादा पसंद होते है। वेज हक्का नूडल्स (Delicious Veg hakka noodles recipe in Hindi) खाने में टेस्टी होने के साथ साथ पौष्टिक भी होते है। चलिए अब हम आपको वेज हक्का नूडल्स बनाने की रेसिपी बता रहे है।

- Advertisement -
   

वेज हक्का नूडल्स बनाने के लिए जरुरी सामान
200 ग्राम हक्का नूडल्स, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, चौथाई चम्मच बारीक घिसा हुआ अदरक, चार बारीक कटी हुई लहसुन की कली, आधा कप बारीक घिसी हुई पत्ता गोभी, दो बारीक कटी हुई गाजर, एक बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, दो चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच रेड चिली सॉस, एक चम्मच ग्रीन चिली सॉस, दो चम्मच टोमेटो सॉस, एक चम्मच सफेद सिरका, आधा चम्मच काली मिर्च पॉउडर, दो चम्मच बारीक कटी हुई हरी प्याज, जरुरत के अनुसार तेल, स्वादनुसार नमक

वेज हक्का नूडल्स बनाने का तरीका

वेज हक्का नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी, दो चम्मच तेल और एक चम्मच नमक डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब पानी में उबाल आने लगे तब पैन में नूडल्स डालकर उबालें। जब नूडल्स पूरी तरह से पक जाएं तब गैस को बंद कर दें। नूडल्स को छलनी में छान लें।

उसके बाद नूडल्स को ठंडे पानी से धो लें। एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाएं तब कढ़ाई में बारीक कटा हुआ लहसुन, बारीक कटी हुई प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डालकर फ्राई कर लें। दो मिनट पकाने के बाद कड़ाही में पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, बींस, हरी प्याज और गाजर डालकर पकाएं।

यह भी पढ़ें: बड़ी ही आसानी के साथ कुकर में ही बना सकते हैं आप वेग बिरयानी की यह लाजवाब डिश, जानिए इसे बनाने का तरीका और घर पर आजमा कर देखिये।

जब सब्जी हल्की मुलायम हो जाएं तब कड़ाही में सोया सॉस, रेड चिली सॉस, ग्रीन चिली सॉस, टोमैटो सॉस, सफेद सिरका, काली मिर्च पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें। उसके बाद कड़ाही में उबले हुए हक्का नूडल्स डालकर मिक्स कर लें। दो से तीन मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें। बस स्वादिष्ट वेज हक्का नूडल्स बनकर तैयार है।

- Advertisement -