कूकर में वेज बिरयानी बनाने की रेसिपी । Veg biryani in cooker recipe in Hindi
बिरयानी का नाम सुनते ही बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी के मुँह में पानी आ जाता है। चलिए अब हम आपको कूकर में वेज बिरयानी (Veg biryani in cooker recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है।
कूकर में वेज बिरयानी बनाने के लिए जरुरी सामान
100 ग्राम पनीर, एक कटोरी बासमती चावल, दो बारीक कटी हुई प्याज, एक तेज पत्ता, एक दालचीनी का टुकड़ा, चार लौंग, पाँच हरी इलाइची, आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक बारीक कटे हुए आलू, आधा कप बारीक कटी हुई गोभी, आधा कप गाजर, आधा कप बींस, आधा कप मटर के दाने, आधा कप दही, स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, आधा चम्मच धनियाँ पॉउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच बिरयानी मसाला, एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, चौथाई कप दूध, पाँच केसर के धागे
कूकर में वेज बिरयानी बनाने का तरीका
वेज बिरयानी बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल को पानी से दो या तीन बार अच्छी तरह से धो लें। उसके बाद चावलों को पानी में भिगो कर आधे घंटे के लिए रख दें। उसके बाद एक कूकर में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाएं तब कूकर में लम्बाई में कटी हुई प्याज डालकर भून लें।
जब प्याज भूनकर गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब प्याज को कूकर में से निकालकर एक प्लेट में रख लें। कूकर में दो चम्मच तेल डालकर गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाएं तब कूकर में तेज पत्ता,, दालचीनी का टुकड़ा, लौंग, हरी इलाइची और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें। दो मिनट भूनने के बाद कूकर में बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटे हुए आलू, बारीक कटी हुई गोभी, गाजर, बींस और मटर के दाने डालकर भूनें।
दो मिनट बाद कूकर में दही और आधा गिलास पानी डालकर मिक्स करते हुए पकाएं। जब सब्जी हल्की मुलायम हो जाएं तब कूकर में भीगे हुए चावल डालकर अच्छी तरह से फैला दें। चावलों के ऊपर स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, धनियाँ पॉउडर, गरम मलासा, बिरयानी मसाला, बारीक कटा हरा धनियाँ, जरुरत के अनुसार पानी और स्वादनुसार नमक डाल दें।
उसके बाद चौथाई कप दूध में केसर के धागे डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके कूकर में डाल दें। कूकर के ढक्कन को बंद करके दो सिटी लगा दें। गैस को बंद कर दें और प्रेशर निकलने दें। बस लाजवाब वेज बिरयानी बनकर तैयार हो गई है। कूकर का ढक्कन खोलकर हल्का सा चला दें। गरमा गर्म वेज बिरयानी को दही और अचार के साथ सर्व करें।








