स्वादिष्ट आलू चाट रेसिपी हिंदी में | Delicious Aloo chaat recipe in hindi

स्वादिष्ट आलू चाट रेसिपी कैसे बनायें | Delicious Aloo chaat recipe in hindi

चाट खाना तो सभी को पसंद होता है| आज हम आपको आलू चाट (Aloo chaat recipe in hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है| नीचे बताई जा रही रेसिपी से आप झटपट आलू चाट बना सकते है

- Advertisement -
   

आलू चाट बनाने के लिए जरुरी सामान
दो माध्यम आकार के आलू, तेल, आधी प्याज बारीक कटी हुई, आधा टमाटर बारीक कटा हुआ, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक, चौथाई चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच चाट मसाला, हरे धनिए की चटनी, मीठी इमली की चटनी, दही, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, चौथाई कप बारीक सेव, अनार के दाने

आलू चाट बनाने का तरीका और विधि

सबसे पहले एक कूकर लेकर गर्म होने के लिए रख दें| कूकर में एक गिलास पानी और आलू डालकर कूकर बंद कर दें| कूकर में दो से तीन सिटी लगाने के बाद गैस बंद कर दें| कूकर का प्रेशर निकलने के बाद आलुओ को ठंडे पानी से धो लें|

आलू को छील कर चौकोर आकार में या मनपसंद आकार में काट लें| उसके एक नॉनस्टिक तवा लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| फिर तवे में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब तवे पर टुकड़ो में कटे हुए आलू डालकर फ्राई कर लें| आलू के टुकड़ो को अलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें|

जब आलू के टुकड़ें चारो तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब उन्हें तवे से उतार कर प्लेट में रख लें| प्याज और टमाटर को बारीक बारीक टुकड़ो में काट लें| एक प्याली में फ्राई किए हुए आलू के टुकड़ें, थोड़ा सा बारीक कटा हुआ प्याज और बारीक कटा हुआ टमाटर डालें| उसके बाद प्याली में स्वादनुसार नमक, लाल मिर्च पॉउडर, चाट मसाला और थोड़ा सा भुना हुआ जीरा पॉउडर डाल लें|

यह भी पढ़ें: दो किलो गाजर का हलवा रेसिपी हिंदी में | 2 kg gajar ka halwa recipe in Hindi

उसके बाद दही, थोड़ी सी हरे धनिए की चटनी और मीठी इमली की चटनी डाल लें| उसके बाद बेसन के सेव और अनार के दानो से गार्निश करके सर्व करें|

- Advertisement -