दो किलो गाजर का हलवा रेसिपी हिंदी में | 2 kg gajar ka halwa recipe in Hindi

दो किलो गाजर का हलवा कैसे बनायें | 2 kg gajar ka halwa recipe in Hindi

गाजर का हलवा उत्तर भारत की फेमस स्वीट डिश है| गाजर का हलवा बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को पसंद होता है| आज हम आपको दो किलो गाजर का हलवा (gajar ka halwa recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

दो किलो गाजर का हलवा बनाने के लिए जरुरी सामान
2 किलो माध्यम आकार की गाजर, आधा किलो चीनी, आधा किलो मावा, दो कप दूध, दो चम्मच घी, दो चम्मच किशमिश, दो चम्मच गोला बारीक घिसा हुआ, पाँच बारीक कूटी हुई हरी इलायची, दो चम्मच बारीक कटे हुए बादाम, दो चम्मच बारीक कटे हुए काजू

दो किलो गाजर का हलवा बनाने का तरीका और विधि

सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह से धो लें| उसके बाद गाजर को छील लें| छिलने के बाद एक बार फिर गाजर को अच्छी तरह से धो लें| धोने के बाद गाजर को कद्दूकस कर लें| एक कड़ाही में मावा डालकर गर्म होने के लिए रख दें| गैस की आंच धीमी कर दें|

लगातार चलाते हुए मावे को अच्छी तरह से भून लें| जब मावा भून जाएं तब एक बाउल में मावे को निकाल लें| एक कड़ाही लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| फिर कड़ाही में कद्दूकस की हुई गाजर को डाल दें| एक से दो मिनट चलाते हुए पकाएं| फिर कड़ाही में दूध डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए पकाएं|

गाजर को चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कड़ाही में पानी खत्म नहीं हो जाता है| उसके बाद कड़ाही में स्वादनुसार चीनी डालकर मिला दें| पानी खत्म होने तक गाजर को पकाएं| उसके बाद कड़ाही में थोड़ा सा घी, बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू, बारीक घिसा हुआ गोला और किशमिश डालकर मिक्स कर लें|

यह भी पढ़ें: ब्राउन ब्रेड सैंडविच बनाने की विधि । Brown Bread Sandwich Recipe in Hindi

लगभग तीन से चार मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें| फिर कड़ाही में बारीक कूटा हुआ हरी इलायची पॉउडर डालकर अच्छी तरह से मिला दें| स्वादिष्ट दो किलो गाजर का हलवा बनकर तैयार है| गाजर के हलवे को एक प्याली में निकालें| बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें|

- Advertisement -