स्वाद में लाजवाब और बनाने में भी बहुत ही आसान मूली का परांठा बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आने वाली डिश है, आप भी इसे बना कर जरूर देखें।

मूली का परांठा बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Mooli ka paratha recipe in Hindi

आज हम आपको मूली का परांठा बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

मूली का परांठा बनाने के लिए जरुरी सामान
चार माध्यम आकार की मूली, 400 ग्राम गेहूं का आटा, तेल, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ अदरक, एक चम्मच भूना हुआ जीरा, नमक

मूली का परांठा बनाने का तरीका और विधि

मूली का परांठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटा छान लें| उसके बाद आटे में स्वादनुसार नमक और दो चम्मच तेल डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें| उसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ कर लगभग आधे घंटे के लिए ढककर रख दें| फिर मूली को छीलकर अच्छी तरह से धोकर कर कद्दूकस कर लें|

कुछ लोग मूली को फ्राई करके परांठे बनाते है लेकिन आज हम आपको बिना मूली फ्राई किए परांठे बनाने का तरीका बता रहे है| कद्दूकस की हुई मूली में बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, घिसा हुआ अदरक, भुना हुआ जीरा और स्वादनुसार नमक डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें| एक तवा लेकर उसे गर्म होने के लिए गैस पर रख दें|

गूंथे हुए आटे को एक बार फिर हल्का सा गूंथ कर उसमे से नींबू के आकार की दो लोई तोड़ लें| दोनों लोई पर सूखा आटा लगाकर परांठे के रूप में बेल लें| फिर एक बेले हुए परांठे पर एक या दो चम्मच कद्दूकस की हुई मूली डालकर अच्छी तरह से फैला लें| उसके बाद दूसरा बेला हुआ परांठा पहले परांठे के ऊपर रख कर बेलन की मदद से हल्का सा बेल दें|

यह भी पढ़ें: पोहा कटलेट चाय के समय खाने के लिए एक बहुत ही आसानी से और झटपट बनने वाला, स्वस्थ नाश्ता है, जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं, जानें इसे बनाने का तरीका और आजमाएं।

परांठे को तवे के ऊपर डाल दें| जब परांठा हल्का सिक जाएं तब दोनों तरफ तेल लगाकर परांठे को अलट पलट कर ब्राउन होने तक सेक लें| बस मूली का परांठा बनकर तैयार है गरमा गर्म परांठो को दही, सब्जी, चटनी और अचार के साथ सर्व करें|

- Advertisement -