अकसर महंगे होटल और रेस्टुरेंट में मिलने वाले डोनट को अब आप घर पर भी बहुत ही आसानी से बना सकते हैं, जानें इसकी विधि और बनायें।

डोनट बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Donut recipe in Hindi

आज हम आपको घर डोनट की रेसिपी बनाने का तरीका बता रहे है

- Advertisement -
   

डोनट बनाने के लिए जरुरी सामग्री
दो कप मैदा, डेढ़ कप दूध, चौथाई कप मक्खन, चीनी, यीस्ट, नमक, तेल, चौथाई कप चीनी पाउडर, 100 ग्राम ब्राउन चौकलेट, 100 ग्राम व्हाइट चौकलेट

डोनट बनाने का तरीका और विधि

डोनट बनाने के लिये सबसे पहले एक बाउल लेकर उसमे मैदा डाल दें| फिर बाउल में आटा,चीनी,ड्राई यीस्ट और नमक डालकर मिक्स कर लें| उसके बाद बाउल में गुनगुना दूध और पिघला हुआ बटर डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें| उसके बाद नरम गूंथे हुए आटे में से थोड़ा सा आटा लेकर मोटी सी लोई बना लें| फिर थोड़ी सी सुखी मैदा की मदद से मोटा बेल लें|

उसके बाद एक गिलास की मदद से गोलाई में काट लें| उसके बाद एक बोतल का ढक्कन लेकर डोनट्स के बीच का भाग ढक्कन की मदद से काट कर निकाल दें| कटे गोल डोनट्स को एक प्लेट में रख लें बचे हुए मिश्रण से एक बार फिर मोटी लोई बनाकर मोटाई में बेल लें| गूंथे हुए आटे से डोनट्स बना लें उसके बाद डोनट्स को ढककर एक से दो घंटे के लिये रख दें|

एक कड़ाही में डोनट्स तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब उसमे डोनट्स डाल कर धीमी आंच में गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें| सभी डोनट्स को इसी तरह से तल कर निकाल लें| सबसे पहले दो बाउल लेकर एक बाउल में ब्राउन चॉक्लेट को मेल्ट कर लें और दूसरे में व्हाइट चॉक्लेट मेल्ट कर लें|

यह भी पढ़ें: अब आप घर पर भी बना सकते हैं डोमिनोज की स्टाइल वाला पिज़्ज़ा, जिसे बच्चे बहुत ही पसंद करते हैं, यहाँ देखें इसकी विधि और आजमाएं।

उसके बाद कुछ डोनट्स ब्राउन चॉक्लेट में और कुछ को व्हाइट चॉक्लेट में डिप करके निकाल लें| चॉक्लेट डोनट्स बनकर तैयार है डोनट्स के ऊपर टूटी फ्रूटी डालकर गार्निश करके परोसें|

- Advertisement -