गणेश मंत्र इन हिंदी टेक्स्ट । Ganesh mantra in Hindi text
हिन्दू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम देवता के रूप में पूजा जाता है अर्थात जब भी कोई इंसान किसी भी शुभ काम को करता है। तो उस काम को करने से पहले भगवान् गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है की भगवान् गणेश का नाम लेने से वो काम सफल होता है। भगवान् गणेश को अलग अलग नाम जैसे विघ्नहर्ता, सुखकर्ता, दुखहर्ता और मंगलकर्ता इत्यादि से पुकारा जाता है।
जो भी पुरुष या महिला सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा से भगवान् गणेश की उपासना करता है उस इंसान के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती है। आज हम आपको भगवान् गणेश के ऐसे मंत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है। जिसके रोजाना जाप करने से जीवन में आने वाले कष्ट दूर होने के साथ साथ जीवन सुखमय बनता है।
हिंदी भाषा में गणेश मंत्र
ॐ गं गणपतये नमः
गणेश मंत्र जप विधि
गणेश मंत्र के जाप की शुरुआत बुधवार के दिन से करना शुभ माना जाता है। बुधवार के दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान करके साफ कपड़ें पहन लें। उसके बाद पूजा स्थल पर साफ आसान बिछा कर बैठ जाएं। अपने सामने भगवान गणेश की फोटो या मूर्ति को रख लें। भगवान की उपासना सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा से करें। उसके बाद भगवान गणेश को पुष्प, फल और मिठाई अर्पित करें।
उसके बाद हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें। मंत्र का उच्चारण समाप्त होने के बाद हाथ जोड़कर भगवान गणेश से अपनी मनोकमा को जल्द से जल्द पूर्ण करने की कामना करें। रोजाना इस मंत्र का जाप करने से जल्द भगवान गणेश की कृपा आप पर बरसती है।