शनि देव मंत्र लिरिक्स हिंदी में । Shani Dev mantra lyrics in Hindi

शनि देव मंत्र लिरिक्स हिंदी में । Shani Dev mantra lyrics in Hindi

अधिकतर इंसानो के मन में शनि देव भगवान के लिए गलत धारणा बनी हुई है। कुछ लोगो का मानना है की शनि देव भगवान केवल दंड देते है या शनि भगवान क्रोध के देवता है या शनि भगवान नुक्सान करते है इत्यादि। हालाँकि यह धारणा पूर्ण रूप से गलत है क्योंकि शनि देव भगवान इंसान के कर्मो के हिसाब से इंसान को दंड और पुरस्कार प्रदान करते है। ऐसे इंसान जो अच्छे कर्म करते है उनके ऊपर शनि देव भगवान की कृपा बरसती है और जो इंसान बुरे कर्म करता है उन्हें शनि देव भगवान का क्रोध झेलना पड़ता है।

- Advertisement -
   

अगर शनि देव भगवान आप पर क्रोधित है या आप भगवान शनि देव की कृपा पाना चाहते है तो शास्त्रों में शनि भगवान को प्रसन्न करने के लिए अनेको मंत्र बताए है। चलिए आज हम आपको शनि भगवान के एक ऐसे मंत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है, जिसका उच्चारण करने से जल्द शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

शनि मंत्र लिरिक्स इन हिंदी
ॐ सः शनिचर्याय नमः॥

शनि मंत्र जाप विधि
शनि देव भगवान को प्रसन्न करने के लिए सबसे पहले शनिवार की शाम को स्नान करने के बाद नीले या कपड़ें पहन लें। उसके बाद शनि देव भगवान के मंदिर में जाकर सरसो का तेल और उड़द या काले तिल अर्पित करें। शनि देव भगवान एक सामने तेल का दीपक जलाएं।

यह भी पढ़ें: माता सरस्वती का यह मंत्र सभी विद्यार्थियों और ज्ञान प्राप्ती की इच्छा रखने वालों के लिए बेहद ही लाभकारी सिद्ध होती है, इसके जाप मात्र से आप करेंगे एकाग्रता और मानसिक शांति का अनुभव।

शनि भगवान की उपासना सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा के साथ करें। उसके बाद ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बारे करें। नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से जल्द आप पर शनि देव की कृपा बरसती है।

- Advertisement -