गरुड़ मंत्र हिंदी में । Garuda mantra in Hindi

गरुड़ मंत्र हिंदी में । Garuda mantra in Hindi

गरुड़ पुराण को सनातन धर्म के प्रमुख पुराणों में से एक माना जाता है। गरुड़ पुराण के अधिपति विष्णु भगवान है। काफी सारे इंसानो को गरुड़ पुराण के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। आमतौर पर गरुड़ पुराण का पाठ किसी इंसान की मृत्यु होने के बाद कराया जाता है। ऐसा माना जाता है की किसी इंसान की मृत्यु के बाद गरुड़ पुराण का पाठ कराने से उस इंसान की आत्मा को सद्गति और मोक्ष प्राप्त होता है।

- Advertisement -
   

गरुड़ पुराण में मृत्यु और मृत्यु के बाद की तमाम स्थितियों के बारे में बताया गया है। इसलिए अधिकतर इंसान यह मानते है की गरुड़ पुराण का पाठ मृत्यु के बाद करना या सुनना चाहिए। हालाँकि यह सच नहीं है गरुड़ पुराण में कुछ मंत्र ऐसे भी है जिनका जाप करने से आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानी बहुत जल्द दूर हो जाती है। चलिए अब हम आपको गरुड़ मंत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है

गरुड़ मंत्र इन हिंदी
यक्षि ओम उं स्वाहा

गरुड़ मंत्र के जाप का तरीका
गरुड़ मंत्र का जाप करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर स्नान कर लें। स्नान करने के बाद स्वच्छ कपड़ें पहन लें। फिर पूजा स्थल पर साफ आसन बिछा कर बैठ जाएं। अपने सामने एक चौकी पर साफ कपड़ा बिछा लें। कपड़ें के ऊपर गरुड़ भगवान की फोटो या मूर्ति रख लें। गरुड़ भगवान की फोटो के सामने दीपक और धूप बत्ती जलने के बाद पुष्प, फल और मिठाई अर्पित करें।

यह भी पढ़ें: गंगा माँ को हमारे हिन्दू धर्म में बेहद ही पवित्र माना जाता है और कहते हैं गंगा में स्नान कर लेने से सभी पाप धूल जाते हैं। आज हम आपको गंगा माँ का एक खास मंत्र बता रहे हैं जो बेहद ही लाभकारी सिद्ध होता है।

गरुड़ भगवान की उपासना करने के बाद ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें। मंत्र का जाप समाप्त होने के बाद दोनों हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना जल्द पूर्ण होने की कामना करें।

- Advertisement -