गुरु पूर्णिमा मंत्र हिंदी में । Guru Purnima Mantra in Hindi

यह कोई बताने वाली बात नहीं की हम सभी के जीवन में गुरु का क्या महत्व होता है। हर इंसान को अपने जीवन में किसी न किसी रूप में गुरु से ज्ञान की प्राप्ति होती है और उसी मार्ग पर चलकर वह सफलता प्राप्त करता है। गुरुओं को समर्पित यह गुरु पूर्णिमा का दिन भी सभी को अपने गुरु की पूजा करने का अवसर देता है। इस दिन गुरु को समर्पित इन मंत्रों का जाप बड़ा लाभकारी माना जाता है।

गुरु पूर्णिमा मंत्र हिंदी में । Guru Purnima Mantra in Hindi

गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर:।गुरुर्साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम:।।
ॐ गुरुभ्यों नम:।
ॐ गुं गुरुभ्यो नम:।
ॐ परमतत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नम:।
ॐ वेदाहि गुरु देवाय विद्महे परम गुरुवे धीमहि तन्नौ: गुरु: प्रचोदयात्।

- Advertisement -

गुरु पूर्णिमा मंत्र का विवरण :
हमारे हिन्दू धर्म में तो गुरु को त्रिदेव अर्थात ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समकक्ष माना गया है और उन्हें परम ईश्वर बताया गया है। गुरुओं को समर्पित गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु की पूजा करना बेहद ही विशेष माना जाता है। अगर आप अपने गुरु के समीप ना भी हों तो उनके चित्र या पादुका का पूजन करना चाहिए, ऐसा हमारे ग्रंथों और वेदों में कहा गया है।

यह भी पढ़ें: सभी के जीवन में गुरु के मार्गदर्शन की जरूरत होती ही है। संसार के सभी गुरुओं को समर्पित इस गुरु ब्रह्मा मंत्र का भी एक विशेष महत्व माना जाता है, जानें इस मंत्र का अर्थ।

ऐसा माना जाता है की गुरु पूर्णिमा के दिन जो भी व्यक्ति विशेष गुरु की पूजा करता है और उनको समर्पित मंत्रों का जाप करता है उसे गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उसके जीवन की सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। इन मंत्रों का जाप आपको अपने जीवन के सभी कार्यों में सफलता दिलाता है और आपका नाम ख्याति प्राप्त करता है।

- Advertisement -