बालो को मजबूत बनाने की टिप्स हिंदी में । Hair strong tips in Hindi
आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित भोजन की वजह से बाल कमजोर होने लगते है। बाल कमजोर होने की वजह से बाल टूटते है या झड़ते है। बालो को मजबूत बनाने के लिए इंसान अलग अलग उपाय अपनाता है। चलिए आज हम आपको बालो को मजबूत बनाने के टिप्स बता रहे है। नीचे बताए जा रहे टिप्स को अपनाकर आप आसानी से बालो को मजबूत बना सकते है
1 – बालो को मजबूत बनाने के लिए हेयर मास्क भी बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। घर पर हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले गुड़हल की पत्तियों और फूल को पानी से अच्छी तरह से धोकर पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट में दही मिलाकर बालो और बालो की जड़ो में अच्छी तरह से लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से बालो को अच्छी तरह से धो लें। हफ्ते में दो बार इस हेयर मास्क को लगाने से जल्द बाल मजबूत बनते है।
2 – प्याज का रस बालो को मजबूत बनाने में बहुत ज्यादा मददगार होता है। सबसे पहले प्याज को छीलकर पीस कर पेस्ट बना लें। फिर पेस्ट को छान कर रस निकाल लें। प्याज के रस को रुई की मदद से बालो की जड़ो और बालो में अच्छी तरह से लगाकर 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद ताजे पानी से बालो को धो लें। सप्ताह में दो बार प्याज का रस लगाने से जल्द बाल मजबूत बनते है।
3 – अरंडी का तेल बालो को मजबूती प्रदान करने में सहायक होता है। रात को सोने से पहले अरंडी के तेल से हल्के हाथ मालिश करके सो जाएं। अगली सुबह बालो को शैंपू कर लें। रोजाना तेल मालिश करने से जल्द आपको लाभ प्राप्त होता है।