हिन्दू धर्म के वेदों में इस हरि ॐ तत्सत् को बेहद ही प्रमुख मंत्र बताया गया है। संस्कृत भाषा में वर्णित इस मंत्र का जाप आपके भीतर ध्यान, धार्मिक उपासना, और वेदों की प्रशंसा के लिए किया जाता है। भगवान विष्णु को समर्पित यह मंत्र आपके भीतर की सभी बुरी भावनाओं का नाश करता है और सत्यता और वास्तविकता का मार्ग दिखाता है।
हरि ॐ तत्सत् मंत्र हिंदी में । Hari om tat sat Mantra in Hindi
हरि ॐ तत्सत्।।
हरि ॐ तत्सत् मंत्र का विवरण :
भगवान विष्णु को समर्पित इस मंत्र का जाप आपको ध्यान पूर्वक और पूरी उपासना के साथ किया जाना चाहिए। इस मंत्र का जाप वेदों के गुणगान के लिए भी किया जाता है। आप इस मंत्र का जाप कभी भी कर सकते हैं बस मन में पूर्ण श्रद्धा भाव और एकाग्रता होनी चाहिए। चाहें तो इस मंत्र के जाप हेतु तुलसी के माला का प्रयोग कर सकते हैं जो भगवान विष्णु को बेहद ही प्रिय है।
कहा जाता है की हरि ॐ तत्सत् के इस मंत्र का जप करने से आपको भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस मंत्र का जाप आपके भीतर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और आपके मन को स्थिर करने और शांत करने में मदद करता है। इस मंत्र का जप करने से आपको सत्यता और धर्म का पालन करने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही यह मंत्र वेदों का ज्ञान और विद्या की प्राप्ति में भी सहायक होता है।